अब चर्चा में 'एक्सीडेंटल चीफ मिनिस्टर', भाजपा ने किसे दी यह उपाधि...

Webdunia
शनिवार, 29 दिसंबर 2018 (18:57 IST)
बेंगलुरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी को 'एक्सीडेंटल चीफ मिनिस्टर' (संयोगवश मुख्यमंत्री) बताते हुए विपक्षी भाजपा ने राज्य का ज्यादातर हिस्सा सूखे की चपेट में आने के बीच उनके नववर्ष का जश्न मनाने के लिए सिंगापुर जाने पर कटाक्ष किया।
 
भाजपा की कर्नाटक इकाई ने ट्वीट करके कहा, 'जब से नई सरकार बनी है, 377 किसान आत्महत्या कर चुके हैं, 156 तालुकाओं को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। ऋणमाफी अब तक नहीं हुई है, कर्नाटक कर्ज में डूबा राज्य हो गया है और यहां हमारे तथाकथित धरतीपुत्र एच डी कुमारस्वामी सिंगापुर में नववर्ष का जश्न मनाएंगे।' 
 
भाजपा की प्रदेश इकाई ने एक अन्य ट्वीट किया, 'अगर एक्सीडेंटल सीएम नाम की फिल्म बनेगी तो एच डी कुमारस्वामी की भूमिका कौन निभाएगा।'
 
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि कुमारस्वामी निजी दौरे पर शनिवार रात को परिवार के साथ विदेश जाएंगे और एक जनवरी 2019 की रात को वापस लौटेंगे। सीएमओ के अधिकारियों ने कहा कि कुमारस्वामी पिछले कुछ वर्ष से परिवार के साथ नववर्ष का जश्न मनाने पहले भी जाते रहे हैं।
 
मुख्यमंत्री विदेश यात्रा पर ऐसे समय जा रहे हैं जब सत्तारूढ गठबंधन के साथी कांग्रेस के खिलाफ उनकी अपनी पार्टी जेडी(एस) से असंतोष के स्वर उठने लगे हैं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

UP : अवैध धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 राज्यों से 10 लोग गिरफ्तार

बरसात में कपड़ों से सीलन की स्मेल हटाने के लिए ये होममेड नुस्खा जरूर आजमाएं

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने अमित शाह को बताया आधुनिक भारत का लौह पुरुष

NCERT की किताबों में मुगलों का एकतरफा महिमामंडन खत्म,सिख और मराठा राजाओं पर विशेष अध्याय शामिल

SAD नेता बिक्रम मजीठिया को नहीं मिली राहत, अदालत ने बढ़ाई न्यायिक हिरासत

अगला लेख