Hanuman Chalisa

किरण बेदी से कांग्रेस नाराज, भाजपा ने उड़ाया मजाक

Webdunia
शनिवार, 7 जनवरी 2017 (12:33 IST)
पुडुचेरी। भाजपा की पुडुचेरी इकाई ने उपराज्यपाल किरण बेदी के कामकाज के खिलाफ यहां सत्तारूढ़ कांग्रेस की आलोचना का शनिवार को उपहास उड़ाया।
 
स्थानीय भाजपा अध्यक्ष वी. स्वामीनाथन ने शनिवार को कहा कि पुडुचेरी में एक स्वच्छ  प्रशासन सुनिश्चित करने और समृद्ध पुडुचेरी हासिल करने में किरण बेदी जो उत्कृष्ट कार्य कर  रही हैं, उससे उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को अवगत कराया है। उन्होंने यह भी कहा  कि उपराज्यपाल को हटाने की कांग्रेस की मांग केवल निष्फल प्रयास है।
 
यह उल्लेख करते हुए कि बेदी को नहीं हटाया जाएगा, स्वामीनाथन ने सत्तारूढ़ कांग्रेस  विधायकों द्वारा बेदी के संबंध में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को ज्ञापन भेजे जाने के मुद्दे पर  बात करने से इंकार किया।
 
उन्होंने कहा कि मैं इस मुद्दे पर चर्चा नहीं करना चाहता, लेकिन इतना ही कहूंगा कि बेदी लोगों  के लिए एक स्वच्छ प्रशासन उपलब्ध कराने की इच्छुक हैं। आधिकारिक संवाद के लिए  व्हॉट्सएप के इस्तेमाल पर प्रतिबंध से संबंधित मुख्यमंत्री के 2 जनवरी के आदेश को किरण  बेदी द्वारा रद्द किए जाने के बाद उपराज्यपाल और पुडुचेरी सरकार के बीच हालिया टकराव  हुआ, जबकि वे खुद अधिकारियों द्वारा संवाद के लिए व्हॉट्सएप के इस्तेमाल पर जोर दे रही  थीं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल का जय शाह पर तीखा सवाल, Amit Shah भी तिलमिला जाएंगे, ट्रोल भी हुए गांधी

राष्‍ट्रपति ट्रंप का नया फरमान, ये लोग नहीं आ सकते अमेरिका, रद्द हो सकता है वीजा

ममता कुलकर्णी की तर्ज पर बोली प्रेमिका, भरो... मांग मेरी भरो, परेशान प्रेमी ने नदी में कूदकर जान दी

Jio की 5G टेक्नोलॉजी दुनियाभर में बढ़ाएगी 'मेड इन इंडिया' की धमक

लालटेन की केरोसिन बेचकर बिहार में अंधेरा करने वाले अब राशन हजम करने की तैयारी में

सभी देखें

नवीनतम

पूर्व सीएम उमा भारती की वजह से टली 13 आम मरीजों की सर्जरी, बगैर इलाज के लौटे मरीज, आखिर क्‍या है पूरा मामला?

हरा गमछा देख क्‍यों भड़के तेज प्रताप यादव, जनसभा में सिपाही को दिया सख्त आदेश

Weather Update : थमा बारिश का दौर, अब पड़ेगी जमकर ठंड, जानें देशभर का मौसम

दक्षिण अफ्रीका से क्यों नाराज हैं ट्रंप, G20 समिट को लेकर कर दिया बड़ा एलान

भारत के बिना क्वाड का कोई भविष्य नहीं

अगला लेख