महबूबा मुफ्ती के बयान पर उफान, श्रीनगर में तिरंगा फहराने जा रहे BJP कार्यकर्ता गिरफ्तार

सुरेश एस डुग्गर
सोमवार, 26 अक्टूबर 2020 (10:39 IST)
जम्मू। पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती (mehbooba mufti)  के तिरंगे को लेकर दिए हुए बयान के बाद मचे हुए बवाल के दौर से कश्मीर गुजर रहा है।

आज तड़के भाजपा के कुपवाड़ा के रहने वाले कुछ कार्यकर्ताओं ने लाल चौक में तिरंगा फहराने की कोशिश की। हालांकि ये कार्यकर्ता गिनती में थे तो 2-4 पर वे कामयाब नहीं हो पाए। उन्हें ऐसा करने से रोका था कश्मीर पुलिस के जवानों ने। हालांकि पुलिस अधिकारी इस मामले पर चुप्पी साधे हुए थे कि क्या आज भी लाल चौक में तिरंगा फहराना या लहराना अपराध की श्रेणी में आता है।
ALSO READ: ई-कॉमर्स वेबसाइट से ICAR के अधिकारी ने मंगवाया था स्मार्टफोन, डिब्बा खोला और फिर...
भाजपा कार्यकर्ताओं को लाल चौक में तिरंगा फहराने से रोकने के वीडियो, फोटो और खबरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं। यूजर्स पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल भी उठा रहे हैं और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। पुलिस ने बकायदा 3 भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया है और अगर सूत्रों की मानें तो उन पर शांति भंग करने का आरोप लगाया गया है। ऐसे में सबसे बड़ा प्रश्न फिर से यह उठ रहा था कि लाल चौक में तिरंगा फहराने व भारत माता की जय के नारे लगाने से कौन-सी शांति भंग हो रही थी? 
इसे भूला नहीं जा सकता कि लाल चौक में तिरंगा फहराने की मुहिम वर्ष 1992 में भाजपा नेता मुरलीमनोहर जोशी ने आरंभ की थी, जो आज भी जारी है। यह अब जम्मू तक पहुंच चुकी है जहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने पीडीपी के जम्मू ऑफिस में तिरंगा फहराने की कोशिश की है।
ALSO READ: चीन से तनाव के बीच भारत-अमेरिका की 2 2 वार्ता, दोनों देशों में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उन्होंने यह कोशिश उस समय की जब पीडीपी प्रमुख महबूबा ने यह बयान दिया था कि जब तक राज्य के झंडे की वापसी नहीं होती, कश्मीर में कोई भी तिरंगे को हाथ नहीं लगाएगा। ऐसे में पहले ही पीडीपी के बयान से प्रदेश में बवाल मचा हुआ था और अब पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को लाल चौक में तिरंगा फहराने की कवायद से रोक खलबली मचा दी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को गोली मारी, कठुआ से कर रहा था सीमा पार

ट्रंप और पुतिन की मीटिंग से पहले जेलेंस्‍की ने PM मोदी को लगाया फोन, जानिए किस मुद्दे पर हुई बात

फतेहपुर में क्यों मचा बवाल, ईदगाह में बने मकबरे का क्या है विवाद, हिन्दू संगठनों ने क्यों लहरा दिया भगवा झंडा

प्रियंका गांधी वाड्रा 'लापता', पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत

Facebook पर प्राइवेसी को लेकर क्यों डरे लोग, आखिर वायरल पोस्ट का क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप ने फिर मानी पाकिस्तान की बात, BLA और मजीद ब्रिगेड आतंकी संगठन घोषित

भारत: क्या डे-केयर में भी सुरक्षित नहीं बच्चे

बिहार में बिल्ली ने मांगा निवास प्रमाण पत्र, नाराज कलेक्टर ने दर्ज कराई FIR

कर्नाटक के मंत्री केएन राजन्ना को मंत्रिमंडल से किया बर्खास्त, CM सिद्धारमैया ने राज्यपाल से इसलिए मांगा था इस्‍तीफा

UP : शिक्षा विभाग की ऑनलाइन बैठक में चला अश्लील वीडियो, मुकदमा दर्ज

अगला लेख