राजस्थान : पंचायत समिति सदस्य चुनाव में BJP ने 1805 सीटों पर दर्ज की जीत

Webdunia
मंगलवार, 8 दिसंबर 2020 (23:58 IST)
जयपुर। राजस्थान के 21 जिलों में 4,371 पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में भाजपा के 1,805 उम्मीदवार जीत गए हैं जबकि कांग्रेस के 1686 उम्मीदवारों को जीत मिली है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार निर्दलीय 412 व राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) 56 जगह विजयी रही है और बाकी सीटों के आधिकारिक परिणाम अभी आने हैं।
ALSO READ: Ground Report : भाजपा शासित मध्यप्रदेश में नहीं दिखा किसानों के भारत बंद का खास असर
इसी तरह जिला परिषद सदस्यों के चुनाव में कांग्रेस 121, भाजपा 190 व आरएलपी 5 सीटों पर जीती है। कुल 636 जिला परिषद सदस्यों के लिए चुनाव हुए हैं, बाकी सीटों के परिणाम अभी आने हैं। आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि जिला मुख्यालयों पर यह मतगणना सुबह 9 बजे शुरू हुई। 636 जिला परिषद सदस्यों के लिए 1,778 उम्मीदवार तथा 4,371 पंचायत समिति सदस्यों के लिए 12,663 उम्मीदवार मैदान में थे।
 
उल्लेखनीय है कि जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए 4 चरणों में 23 नवंबर, 27 नवंबर, 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को मतदान हुआ था। उन्होंने बताया कि इसी तरह प्रधान या प्रमुख का चुनाव 10 दिसंबर और उपप्रधान या उपप्रमुख 11 दिसंबर को चुनाव होगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख