BJP देश को बनाना चाहती है नॉर्थ कोरिया, चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हार के बाद AAP का आरोप

मेयर चुनाव में लगाया धांधली का आरोप

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 30 जनवरी 2024 (17:19 IST)
कांग्रेस-AAP ने मिलकर लड़ा था चुनाव
लोकसभा चुनाव को लेकर सताया डर
चुनाव में असंवैधानिक घटना देशद्रोह
 
 
Chandigarh Mayor Election : चंडीगढ़ मेयर चुनाव में इंडिया गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा है। इंडिया गठबंधन ने बीजेपी पर धांधली करके जीतने का आरोप लगाया है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मिलकर यह चुनाव लड़ा था। आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि भाजपा देश को नॉर्थ कोरिया बनाना चाह‍ती है। चड्ढा ने कहा कि सबसे पहले BJP ने अपने पदाधिकारी नेता को इलेक्शन का presiding officer नियुक्त किया।
 
लोकसभा को लेकर सताया डर : BJP ने जो आज चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जो किया वो राष्ट्रद्रोह है। चड्ढा ने कहा कि भाजपा इतने छोटे से मेयर चुनाव में अगर इस प्रकार की गैरकानूनी और अंसवैधानिक घटना को अंजाम दे सकती है तो आप कि लोकसभा चुनाव की हार देखते हुए ये लोग क्या करेंगे?
 
क्या भाजपा इस देश को नॉर्थ कोरिया बनाना चाहती है जहां चुनाव ही ना हो? चुनाव के दिन 18 जनवरी को presiding officer को बीमार करके अस्पताल में भर्ती कर दिया और चुनाव अनिश्चित काल के लिए टाल दिए। 
<

BJP ने जो आज चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जो किया वो राष्ट्रद्रोह है।

- सबसे पहले BJP ने अपने पदाधिकारी नेता को इलेक्शन का presiding officer नियुक्त किया

- ⁠चुनाव के दिन 18 जनवरी को presiding officer को बीमार करके अस्पताल में भर्ती कर दिया और चुनाव अनिश्चित काल के लिए टाल दिए।

-… pic.twitter.com/jPSt5PMEms

— Raghav Chadha (@raghav_chadha) January 30, 2024 >
उन्होंने कहा कि हमें कोर्ट जाकर चुनाव के लिए नई तारीख लेनी पड़ी जिस बीच BJP ने AAP-INC के पार्षदों को खरीदने (Operation Lotus) की कोशिशें कीं। पार्टियों के इलेक्शन एजेंट्स को काउंटिंग टेबल के पास नहीं आने दिया गया।

वीडियो पर कैद है कैसे presiding officer ने अपने हाथ से वोटों पर निशान लगाए और उन्हें invalid घोषित कर दिया। आज सुबह Voting Centre pe मीडिया की एंट्री बैन कर दी गई।  वोटों को invalid घोषित करते हुए पार्टियों के एजेंट्स को बैलेट पेपर नहीं दिखाया गया और वोट कैंसिल करने का कारण भी नहीं बताया।
उन्होंने कहा कि गिनती खत्म होते ही presiding officer जल्दी जल्दी बैलट पेपर लेकर हाउस से चले गए और इसके बाद बैलट पेपर के साथ क्या किया गया कोई नहीं जानता।  
 
राघव चड्ढा ने कहा कि आज जो हमने चंडीगढ़ मेयर चुनाव के दौरान देखा वह न केवल असंवैधानिक और गैरकानूनी चीज ही नहीं थी बल्कि देशद्रोह है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आज जो हमने अवैधता देखी उसे सिर्फ और सिर्फ देशद्रोह ही कहा जा सकता है।  Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

राहुल गांधी ने बढ़ा दिया सियासी पारा, हाथरस, गुजरात और अब मणिपुर की बारी

रेलवे ने कहा कि राहुल गांधी ने की बाहरी ट्रेन चालकों से मुलाकात, रेल यूनियनों ने दिया यह जवाब...

हाथरस हादसे की जांच में दोषी मिलने पर बाबा पर होगी कार्रवाई, योगी सरकार के मंत्री की दो टूक

भैंस ने खुद सुलझा दिया विवाद, अपने मालिक को देख कुछ ऐसा किया कि पुलिस भी दंग रह गई

पहाड़ों पर बारिश का कहर, अल्मोड़ा में ताश के पत्तों की तरह ढह गया पुल

Armstrong murder case : मायावती ने मांगा इंसाफ, CBI जांच की मांग

हाथरस हादसे पर राहुल गांधी का CM योगी को पत्र, जानिए क्या कहा?

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रा रोकी

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षा बलों के बड़ी सफलता, 5 नक्सली गिरफ्तार

अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, अमित शाह ने की आरती, उमड़े श्रद्धालु

अगला लेख
More