Hanuman Chalisa

ब्लू व्हेल गेम खेल रहा था लड़का, माता-पिता ने उठाया यह कदम...

Webdunia
मंगलवार, 12 सितम्बर 2017 (10:01 IST)
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद शहर में सोमवार को एक किशोर लड़के के माता-पिता ने ही उसे ब्लू व्हेल चैलेंज इंटरनेट खेलने के संदेह में पकड़ कर पुलिस के पास पहुंचा दिया।
 
क्राइम ब्रांच के साइबर सेल ने बताया कि यह राजस्थान का रहने वाला था। उसके माता पिता ने ही ब्लू वेल गेम खेलने के संदेह में उसकी सूचना अहमदाबाद पुलिस के साइबर सेल के हेल्पलाइन नंबर पर दी। पुलिस की इत्तिला पर राजस्थान पुलिस ने उसका पता लगाया तथा उसके माता-पिता के साथ उसे यहां साइबर सेल में पहुंचाया। दो दिनों तक उस बच्चे को मनोचिकित्सक के पास रखा गया।
 
उसके हाथ पर ब्लू व्हेल गेम का टैटू बना था। उसने बताया कि उसने ऐसे ही इंटरनेट पर इस खेल के टॉस्क पढ कर इसे खेलना शुरू कर दिया था। उसे किसी ने इस खेल का लिंक नहीं भेजा था।
 
ज्ञातव्य है कि गुजरात सरकार ने गत पांच सितंबर को ही इस खेल को प्रतिबंधित कर दिया था और इस जानलेवा खेल का लिंक भेजने वाले की जानकारी देने पर एक लाख रुपए के इनाम की घोषणा कर रखी है।
 
अब उस लड़के को कथित तौर पर मनोचिकित्सक को दिखाया जा रहा है ताकि वह इस गेम को आगे न खेले और आत्महत्या का चरण कहे जाने वाले अंतिम चरण तक न पहुंच जाए। कुछ ही दिन पहले कच्छ जिले के मुंद्रा में कक्षा दस की एक छात्रा को भी ऐसे ही पकड़ा गया था। पुलिस हालांकि निजता के कारणों से इन मामलों में खासी गोपनीयता बरत रही है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख