Hanuman Chalisa

ब्लू व्हेल: इस स्कूल के चार छात्र खेल रहे थे यह खतरनाक खेल...

Webdunia
शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2017 (07:32 IST)
सीकर/ झुंझुनूं। राजस्थान के झुंझुनूं जिले के बिसाऊ कस्बे की जटिया राजकीय सीनियर स्कूल के चार छात्रों के ब्लू व्हेल गेम की गिरफ्त में आने का मामला सामने आया है।
 
जटिया राजकीय स्कूल के प्रधानाचार्य कमलेश कुमार तेतरवाल ने प्रार्थना सभा में छात्रों को ब्लू व्हेल गेम के नुकसान के बारे में जानकारी दी। सभा के बाद नौवीं कक्षा के एक छात्र ने अपने साथियों को ब्लू व्हेल खेलने के बारे में बताया। इसकी जानकारी प्राचार्य को लग गई। छात्र से बुलाकर पूछा तो उसने गेम खेलने की बात मान ली।
 
तेतरवाल ने कहा कि जब मैंने छात्र के घर से मोबाइल मंगवाया तो उसमें गेम इंस्टाल मिला। छात्र ने प्रिंसिपल को बताया कि वह और स्कूल के तीन छात्र यह गेम खेल रहे हैं। इनमें से एक छात्र चौथी व तीन अन्य छात्र 17वीं, 40वीं और 50वीं स्टेज के करीब पहुंच गए थे।
 
नौवीं कक्षा के छात्र ने प्राचार्य को बताया कि वह अब इस स्टेज पर गेम को नहीं छोड़ सकता। ऐसा करने से उसके परिजनों की जान को खतरा हो सकता है।
 
तेतरवाल की सूचना पर जिला कलक्टर के आदेश पर झुंझुनूं से आए मनोचिकित्सक डॉ कपूर थालौर ने गेम खेल रहे बच्चे की काउंसलिंग की।
 
दूसरी ओर माध्यमिक शिक्षा के उप निदेशक महेन्द्र चौधरी, सहायक निदेशक सुभाष माचरा एवं सुभाष महलावत स्कूल पहुंचे और छात्र को समझाया। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं

कैफे में रची गई साजिश, CCTV से खुली पोल, एक बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर हुआ केतन का मर्डर

Passport : क्या पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? जानिए भारत में कौन-से दस्तावेज साबित करते हैं आपकी पहचान

LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: चंपत राय और अनिल मिश्रा का राम मंदिर ट्रस्ट से इस्तीफा

नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान जल्द, नए के साथ अनुभवी चेहरों को मिलेगी जगह

गुजरात के सरकारी दफ्तरों में अब AC अनिवार्य रूप से 24 डिग्री पर रखना होगा, नई गाइडलाइन जारी

'अगर बेटी दोषी है तो उसे भी सबसे कड़ी सजा मिले', केतन अग्रवाल हत्याकांड में सिया गोयल के माता-पिता का बड़ा बयान

वेनेजुएला में भूकंप से 235 मौतें; भारत ने भेजी मदद, Starlink ने फ्री इंटरनेट का किया ऐलान

अगला लेख