पंजाब में बोर्ड की परीक्षाएं 13 फरवरी से होंगी शुरू

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 4 जनवरी 2024 (15:37 IST)
  • पंजाब में बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित
  • 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से
  • बोर्ड की सभी स्कूलों को हिदायत
Date of Punjab Board examinations announced: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2024 के लिए 10वीं की परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। 10 कक्षा की परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू होंगी, जबकि 5 मार्च 2024 तक चलेंगी। 12वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू होकर 30 मार्च तक चलेंगी।
 
पंजाब शिक्षा बोर्ड ने संबंधित स्कूलों को हिदायत दी है कि वे सभी विद्यार्थियों को इस बारे में जानकारी उपलब्ध करवाएं ताकि कोई भी विद्यार्थी परीक्षा से वंचित न रह जाए। डेटशीट के साथ ही अन्य जानकारी के लिए और बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.pseb.ac.in पर देखी जा सकती है। 
 
डेट शीट डाउन लोड करने के लिए सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (उपरोक्तानुसार) जाएं और PSEB बोर्ड परीक्षा 2024 डेट शीट लिंक पर Click करें। तारीखें मिलने के बाद उस फाइल को आप अपनी सुविधानुसार डाउनलोड कर सकते हैं। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकाररिक वेबसाइट पर अन्य जानकारियां भी हासिल कर सकते हैं। 
 
ठंड ने बढ़ाई विद्यार्थियों की मुश्किल : दूसरी ओर, पंजाब में ठंड के कारण विद्यार्थियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। छात्र-छात्राएं ठिठुरते हुए स्कूल पहुंच रहे हैं। अध्यापक संगठनों ने ठंड को देखते हुए सरकार से स्कूलों में छुट्टियां करने की मांग की है। हालांकि पंजाब सरकार द्वारा भयंकर ठंड के बावजूद छुट्टियां करने की बजाय स्कूलों के समय में जरूर बदलाव किया है। बावजूद इसके ठंड में विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Haryana Assembly Elections : क्या हरियाणा विधानसभा चुनाव में चल पाएगा राहुल गांधी का चंडीगढ़ वाला फॉर्मूला

MP : नीमच में जनसुनवाई में अजगर की तरह रेंगता पहुंचा शख्स, बनाई सबूतों और आवेदनों की लंबी माला

देश के 4 राज्‍यों में बाढ़ से हाहाकार, Mansoon Shifting का ये कैसा पैटर्न, बारिश ने क्‍यों धारण किया रौद्र रूप?

CM योगी आदित्यनाथ का सनसनीखेज दावा, अब क्या जवाब देंगे अखिलेश यादव?

नींद से बंपर कमाई, क्या आपको भी कमाना है 10 लाख रुपए, जानिए कैसे

सभी देखें

नवीनतम

सरहद पर उतने जवान शहीद नहीं होते, जितने ट्रैक मेन रेलवे ट्रैक पर गंवा देते हैं जान, राहुल गांधी के सामने छलका दर्द

असम में 5 बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार, वापस बांग्लादेश भेजे गए

केजरीवाल से मुलाकात को लेकर तिहाड़ जेल प्रशासन को हाईकोर्ट का नोटिस

कश्मीर में सिखों के सामने अस्तित्व का संकट, बोले जगमोहन सिंह रैना, RSS के इशारे पर खत्म किया पंजाबी के राजभाषा का दर्जा

जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा देने को लेकर क्या बोले राहुल गांधी

अगला लेख