जहाज से टक्कर के बाद ब्रह्मपुत्र नदी में डूबी नाव, सवार थे 120 यात्री, 1 की मौत, 41 को बचाया, लापता की तलाश जारी

Webdunia
बुधवार, 8 सितम्बर 2021 (20:54 IST)
असम के जोरहाट जिले में ब्रह्मपुत्र नदी में निमती घाट के पास बुधवार को एक बड़ी निजी नौका सरकारी नाव से टकराने के बाद डूब गई, जिसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 41 लोगों को बचा लिया गया है। जोरहाट के एडिशनल डीसी दामोदर बर्मन ने कहा कि बचाव कार्य जारी है। मीडिया खबरों के मुताबिक इस दुर्घटना में 1 महिला की मौत हो गई।
 
अधिकारियों ने बताया कि टक्कर तब हुई जब निजी नाव 'मा कमला' निमती घाट से माजुली की ओर जा रही थी और सरकारी स्वामित्व वाली नौका 'त्रिपकाई' माजुली से आ रही थी।
 
अंतर्देशीय जल परिवहन (आईडब्ल्यूटी) विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि 'मा कमला नाव पलटकर डूब गई। फिलहाल हमारे पास ज्यादा जानकारी नहीं है।' आईडब्ल्यूटी के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि नाव पर 120 से अधिक यात्री सवार थे, लेकिन उनमें से कई को विभाग के स्वामित्व वाली 'त्रिपकाई' नौका की मदद से बचा लिया गया। जोरहाट के उपायुक्त अशोक बर्मन ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि अब तक 41 लोगों को बचा लिया गया है और अभी तक कोई शव नहीं मिला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने इस दुर्घटना पर दु:ख जताया है। 
 
जोरहाट जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 'हम अभी यह नहीं बता सकते कि कितने लोग मारे गए हैं।' राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और एसडीआरएफ के कर्मियों ने खोज एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया है। नाव में कई चौपहिया और दोपहिया वाहन भी थे, जो नदी में गिर गए। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख