Jharkhand : छात्रावास में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव, पुलिस ने बरामद किया सुसाइड नोट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 10 मार्च 2025 (23:07 IST)
Medical student's death case : झारखंड के बोकारो जिले में चिकित्सा की पढ़ाई कर रही 28 वर्षीय छात्रा का शव छात्रावास के उसके कमरे में फंदे से लटका पाया गया। छात्रावास के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है जिसमें उसने चिकित्सा विज्ञान की अपनी चयनित शाखा के प्रति असंतोष व्यक्त किया गया है। छात्रा की पहचान आर्या कुमारी झा के रूप में हुई है।
 
पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि छात्रा ने आत्महत्या कर ली क्योंकि वह अपने चुने हुए क्षेत्र से संतुष्ट नहीं थी। छात्रा की पहचान आर्या कुमारी झा के रूप में हुई है। बोकारो शहर के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) आलोक रंजन ने कहा, आर्या के छात्रावास के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है जिसमें उसने चिकित्सा विज्ञान की अपनी चयनित शाखा के प्रति असंतोष व्यक्त किया गया है।
ALSO READ: रील की खुमारी पड़ी भारी, 6 छात्राओं के जीवन में संकट, CCTV देख उड़े होश
‘डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड’ (डीएनबी) की प्रथम वर्ष की छात्रा आर्या ने हाल ही में बोकारो जनरल अस्पताल के स्त्री रोग पाठ्यक्रम में दाखिला लिया था। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) द्वारा डीएनबी की स्नातकोत्तर डिग्री प्रदान की जाती है। डीएसपी ने कहा, उसने कुछ दिन पहले ही डीएनबी पाठ्यक्रम में दाखिला लिया था, लेकिन वह अपने फैसले से संतुष्ट नहीं थी।
ALSO READ: Jharkhand : प्राचार्य ने 80 छात्राओं को कमीज उतारने का दिया आदेश, अभिभावक संगठन ने की कार्रवाई की मांग
उन्होंने कहा कि जब आर्या के कमरे में उसके साथ रहने वाली छात्रा अपनी ड्यूटी के बाद छात्रावास के कमरे में लौटी, तो उसने पाया कि दरवाजा अंदर से बंद है। अधिकारी ने कहा, बार-बार खटखटाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उसने छात्रावास की अन्य चिकित्सकों को सूचित किया। दरवाजा तोड़ने पर उन्होंने पाया कि आर्या का शव कमरे में एक फंदे से लटका है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ग़ाज़ा में भुखमरी और व्यापक कुपोषण के बढ़ते प्रमाण

खरगे बोले कांग्रेस ने पाकिस्तान के 2 टुकड़े किए, बताओ आपने क्या किया..

कावड़ियों की मौत पर मुख्‍यमंत्री सोरेन ने शोक जताया

धामी ने धर्मांतरण विरोधी कानून को और सख्त करने को कहा

आतंकी हमले में अनाथ हुए 22 बच्चों को गोद लेंगे राहुल गांधी, ग्रेजुएशन तक उठाएंगे खर्चा

अगला लेख