चीनी मिल में बॉयलर फटा, पांच मजदूरों की मौत

Webdunia
गुरुवार, 21 दिसंबर 2017 (10:12 IST)
गोपालगंज। बिहार में गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र में सासामुसा चीनी मिल में बुधवार देर रात बॉयलर के फट जाने से पांच मजदूरों की मौत हो गई तथा सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि देर रात सासामुसा चीनी मिल में गन्ने की पेराई का काम चल रहा था तभी बॉयलर अचानक फट गया। इस दुर्घटना में तीन मजदूर कन्हैया प्रसाद, कृपा चौधरी और शमसूद मिंया की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
सूत्रों ने बताया कि सभी घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान दो अन्य मजदूरों की मौत हो गई। घटना के बाद से मिल का मालिक मोहम्मद अली फरार है। पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर कैंप कर रहे हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख