कोलकाता में रेलवे ट्रैक के निकट हुआ बम विस्फोट, 7 वर्ष के बालक की मौत व 2 घायल

Webdunia
मंगलवार, 25 अक्टूबर 2022 (18:15 IST)
भाटपाड़ा (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में मंगलवार को 1 रेलवे ट्रैक पर हुए बम विस्फोट में 7 साल के 1 बच्चे की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना सुबह करीब 8.30 बजे कोलकाता से लगभग 30 किलोमीटर दूर भाटपाड़ा में काकीनारा और जगद्दल स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर हुई।
 
पुलिस ने कहा कि लड़का अपने 2 दोस्तों के साथ वहां पड़े मिले 1 पैकेट से खेल रहा था और उसमें अचानक विस्फोट हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि बदमाशों ने यह बम रेलवे ट्रैक पर रखा था। बच्चे बम को गेंद समझकर खेलने लगे तभी वह फट गया। उन्होंने कहा कि अस्पताल ले जाने पर 3 लड़कों में से 1 को मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि घायल बच्चों का इलाज किया जा रहा है और जांच जारी है।
 
Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

झारखंड के देवघर में दर्दनाक हादसा, 18 कांवड़ियों की मौत

भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को मिला जीवनदान, मौत की सजा रद्द

कैसे रेंगने वाले शहर में बदला बेंगलुरु

LIVE: संसद में आज भी ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा, पीएम मोदी देंगे जवाब

हिमाचल के मंडी में बादल फटने से तबाही, 2 की मौत, घरों में घुसा मलबा

अगला लेख