बंबई हाईकोर्ट ने दिया सीएम शिंदे को झटका, भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाने के फैसले को किया रद्द

Webdunia
शुक्रवार, 17 मार्च 2023 (12:36 IST)
मुंबई। बंबई उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के चंद्रपुर डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाने के फैसले को रद्द कर दिया है। अदालत ने कहा है कि मुख्यमंत्री के पास संबंधित मंत्री द्वारा किए गए फैसले की समीक्षा या संशोधन करने का कोई अधिकार नहीं है।
 
न्यायमूर्ति विनय जोशी और न्यायमूर्ति वाल्मीकि एसए मेनेजेस की खंडपीठ ने 3 मार्च को सुनाए आदेश में कहा कि शिंदे का फैसला पूरी तरह से अनुचित और उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर था। अदालत ने यह फैसला सहकारी बैंक और संतोष सिंह रावत नाम के एक व्यवसायी द्वारा दायर एक याचिका पर सुनाया। संतोष सिंह रावत को शिंदे के फैसले का विरोध करते हुए बैंक का अध्यक्ष चुना गया था। याचिका के अनुसार मुख्यमंत्री ने स्थानीय नेताओं के कहने पर आदेश पारित किया।
 
अदालत ने कहा कि मुख्यमंत्री के पास कार्य नियमावली व निर्देशों के तहत प्रभारी मंत्री द्वारा किए गए निर्णय की समीक्षा या संशोधन करने का कोई अधिकार नहीं है। मुख्यमंत्री शिंदे ने नवंबर 2022 में सहकारी बैंक की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर के प्रसाद के नाम पर अमेरिका में ठगी, लूटें 10.49 करोड़, चौंका देगी ये रिपोर्ट

महाराष्ट्र की राजनीति में होगा धमाका, उद्धव और राज ठाकरे ने साथ आने के दिए संकेत

मोदी जी! मेरा तो डिमोशन हो गया, उम्मीद है आप जल्द फैसला लेंगे

ट्रंप को झटका, हार्वर्ड मामले में अमेरिकी जज ने दी विदेशी छात्रों को राहत

जानिए कैसा होगा चिनाब ब्रिज से होकर जाने वाली कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का सफर

सभी देखें

नवीनतम

Aadhaar Authentication लेनदेन, मई में आया चौंकाने वाला आंकड़ा

महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में मैच फिक्सिंग, राहुल गांधी के आरोप पर चुनाव आयोग ने कहा- हारने पर बदनाम करना बेतुका काम

एकनाथ शिंदे की दरियादिली, किडनी पेशेंट को खुद के विमान से मुंबई पहुंचाया

सिक्किम में भूस्खलन में फंसे 76 सैन्यकर्मियों को हवाई मार्ग से निकाला

हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग, केदारनाथ जा रहे हेलिकॉप्टर में 7 लोग थे सवार

अगला लेख