JCB पर बैठ दूल्हा-दुल्हन ने मारी एंट्री, ड्राइवर भूला मिला है शादी का काम, फिर क्या हुआ देखें वीडियो

Webdunia
मंगलवार, 30 नवंबर 2021 (21:16 IST)
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दूल्हा-दुल्हन एक जेसीबी पर सवार हैं। लेकिन जेसीबी ड्राइवर यह भूल जाता है कि मैं शादी समारोह में आया हूं और दूल्हा-दुल्हन जेसीबी से नीचे गिर जाते हैं। लोग अपनी शादी के दिन को यादगार बनाने के लिए लोग काफी कुछ करते हैं।
<

#wedding Accident pic.twitter.com/yUKDI0GEPh

— lajucp (@lajucp4) November 27, 2021 >इस सिलसिले में लोग डेस्टिनेशन वेडिंग से लेकर प्री वेडिंग शूट भी करवाते हैं। कोई अपनी शानोशौकत को दिखाने के लिए दुल्हन को विदा कराने के लिए हेलीकॉप्टर ले जाता है तो कुछ जोड़े और भी अजब-गजब जुगाड़ करके दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश करते हैं।

ALSO READ: आगरा में दूल्हे को शराब पीना पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
 
कुछ ऐसी ही सोच रखने वाले एक कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे जानकर और खासतौर पर देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा कपल अपने शादी समारोह में जेसीबी पर बैठा है। गीत-संगीत और खाने-पीने की तस्वीरों के बीच रिसेप्शन का माहौल बना है।

ALSO READ: शादी करने जा रही मौनी रॉय के वो 5 फोटो जिन्होंने मचा दिया तहलका
 
इस 15 सेकंड के वीडियो में दूल्हा ब्लैक सूट और दुल्हन व्हाइट ड्रेस पहनकर नीचे देख रही है। दूल्हा थम्सअप का निशान दिखा रहा है। तभी अचानक एक झटका लगता है और दोनों धड़ाम से नीचे गिर जाते हैं। कुछ लोगों का कहना है कि लगता है कि जेसीबी चला रहा ड्राइवर ये भूल गया कि वो किसी कंस्ट्रक्शन साइट में मिट्टी और मलबा फेकने के बजाए दूल्हा-दुल्हन को मैरिज हाल में उतारने आया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

झारखंड के देवघर में दर्दनाक हादसा, 18 कांवड़ियों की मौत

भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को मिला जीवनदान, मौत की सजा रद्द

कैसे रेंगने वाले शहर में बदला बेंगलुरु

LIVE: संसद में आज भी ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा, पीएम मोदी देंगे जवाब

हिमाचल के मंडी में बादल फटने से तबाही, 2 की मौत, घरों में घुसा मलबा

अगला लेख