बत्ती गुल... अंधेरे में बदल गईं दुल्हनें, सुबह उठे तो जली 'दिमाग की बत्ती'

Webdunia
मंगलवार, 10 मई 2022 (16:00 IST)
मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है।दरअसल यहां शादी के दौरान बिजली गुल हो जाने से दुल्‍हनें बदल गईं। सुबह जब दुल्हनें बदलने के बारे में दूल्हों और उनके परिजनों को पता चला तो हड़कंप मच गया। आखिरकार बाद में दोनों परिवारों के बीच समझौता हो गया। परिजनों ने पंडित को बुलाकर पूजा-पाठ एवं फिर से फेरे की रस्म करवाई।

खबरों के अनुसार, मामला बड़नगर के इंगोरिया थाना क्षेत्र के गांव दंगवाड़ा का है, जहां बीती रात हो रही शादी के दौरान बिजली गुल होते ही ऐसी गड़बड़ हुई जिसे लेकर सुबह बवाल मच गया। यहां एक ही मंडप के नीचे 3 बहनों की शादी हो रही थी।

दरअसल जिस वक्त बिजली गुल हुई तब फेरों की रस्म चल रही थी और बिजली गुल होते ही दुल्हनें बदल गईं। तीनों की शादी धूमधाम से हुई और सुबह तीनों की विदाई भी हो गई। सुबह जब दुल्हनें बदलने के बारे में दूल्हों और उनके परिजन को पता चला तो बवाल मच गया और मामला थाने तक पहुंच गया।

ये हुआ समझौता
दुल्हनें बदलने को लेकर परिवार में दो दिनों से विवाद हो रहा था। आखिरकार को दोनों परिवारों के बीच समझौता हो गया । परिजनों ने पंडित को बुलाकर पूजा पाठ एवं फिर से फेरे की रस्म करवाई गई। इसमें जिस दूल्हे के साथ जिस दुल्हन की शादी होनी थी उसकी शादी कराई गई तब कहीं जाकर मामला ठंडा हुआ।

परिजनों ने बताया कि अंधेरा होने और दुल्हनों के एक जैसी ड्रेस पहने होने के कारण यह अदला-बदली हो गई थी।आखिरकार बाद में दोनों परिवारों के बीच समझौता हो गया। परिजनों ने पंडित को बुलाकर पूजा-पाठ एवं फिर से फेरे की रस्म करवाई। तब कहीं जाकर मामला ठंडा हुआ।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

आतंकी हमले में अनाथ हुए 22 बच्चों को गोद लेंगे राहुल गांधी, ग्रेजुएशन तक उठाएंगे खर्चा

इस्तीफा तो छोड़िए जिम्मेदारी तक नहीं ली, प्रियंका गांधी ने पहलगाम हमले पर सरकार को घेरा

PoK लेने वाले थे, सीजफायर क्यों किया, अखिलेश यादव ने पूछे सरकार से कई सवाल

LIVE: प्रियंका गांधी का सवाल, पहलगाम हमला कैसे और क्यों हुआ?

असम CM हिमंता का गौरव गोगोई पर बड़ा हमला, पाकिस्तान के हित में काम करने का आरोप

अगला लेख