जावरा में शादी से कुछ ही घंटे पहले दुल्हन की गला रेतकर हत्या

Webdunia
सोमवार, 6 जुलाई 2020 (02:02 IST)
रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के जावरा में शादी से कुछ ही घंटे पहले ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराने गई 25 वर्षीय दुल्हन की कथित रूप से गला रेत कर रविवार को हत्या कर दी गई है।
 
दुल्हन रविवार सुबह ही शाजापुर से जावरा आई थी और उसका नागदा के युवक से रविवार शाम को ही शादी होने वाली थी। रतलाम जिले के पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
 
उन्होंने कहा कि पुलिस को आरोपी का सुराग मिल गया है और जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। तिवारी ने बताया कि दुल्हन और उसका परिवार शाजापुर का रहने वाला है। वे शादी के लिए रविवार सुबह ही जावरा आया थे। वर पक्ष नागदा का है।
 
उन्होंने कहा कि दुल्हन जब शादी के लिए तैयार होने अपनी बहन के साथ ब्यूटी पार्लर गई थी, तब आरोपी युवक ने ब्यूटी पार्लर में घुसकर धारदार हथियार से दुल्हन की गला रेत कर हत्या कर दी।
 
तिवारी ने बताया कि अचानक हुए इस घटनाक्रम से सभी चौक गए। सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा दुल्हन को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए पूरे क्षेत्र की नाकेबंदी कर दी है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

9 जुलाई को बैंक, बीमा, पोस्ट ऑफिस, आंगनवाड़ी और ये सेवाएं ठप रहेंगी, जानिए कर्मचारी क्यों कर रहे हैं हड़ताल

YSRCP के पूर्व विधायक का तेदेपा समर्थकों पर उनके घर में तोड़फोड़ का आरोप

दिल्ली की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा के लिए मिलेंगे सहेली स्मार्ट कार्ड

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

अगला लेख