UP : कूलर के सामने बैठने पर हुआ विवाद, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 13 जुलाई 2024 (22:38 IST)
Bride refuses to marry after a dispute over sitting in front of a cooler : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात कूलर के सामने बैठने को लेकर बारातियों के विवाद करने के बाद दुल्हन के शादी से इनकार करने पर बारात बैरंग लौट गई। इससे दोनों पक्षों में भारी विवाद हो गया। इस मामले में दूल्हे सहित कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
 
दोनों पक्षों में भारी विवाद : पुलिस ने बताया कि इस मामले में दूल्हे सहित कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार जिले के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के चितबड़ा गांव में शुक्रवार की रात एक शादी समारोह में कूलर के सामने बैठने को लेकर बारातियों द्वारा विवाद कर लिया गया जिसके बाद दुल्हन प्रतिभा गुप्ता नाराज हो गई और उसने शादी से इनकार दिया, इससे दोनों पक्षों में भारी विवाद हो गया।
ALSO READ: 3 फुट के अब्दू रोजिक को मिली दुल्हन, इस दिन यूएई में रचाएंगे शादी
मामला दर्ज : थाना प्रभारी प्रशांत चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों के काफी प्रयास के बावजूद दुल्हन शादी करने के लिए तैयार नहीं हुई। पुलिस ने इस मामले में दूल्हा हुकुम चंद जायसवाल, उसके बहनोई पंकज जायसवाल के साथ ही दुल्हन के पिता नन्द जी गुप्ता और उसके भाई राजेश गुप्ता के खिलाफ बीएनएस की धारा 126 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Dharali : क्या है कल्पकेदार शिव मंदिर की कहानी, धराली आपदा में फिर धरती में समाया, कितना पुराना, लोगों में क्यों अनहोनी का डर

सेविंग अकाउंट्‍स में नॉमिनी के दावा निपटान के लिए RBI उठाने जा रहा यह बड़ा कदम

रेल यात्रियों के लिए सिर्फ 45 पैसे में बीमा, ऐसे मिलेगा 10 लाख रुपए तक का लाभ

सिद्धू मूसेवाला की प्रतिमा पर लॉरेंस गैंग ने की फायरिंग, दिवंगत सिंगर की मां बोलीं- हमारी आत्मा पर जख्म है...

WhatsApp का नया सुरक्षा फीचर, अनजान ग्रुप में जोड़ने पर करेगा आगाह

सभी देखें

नवीनतम

Indore : लव जिहाद मामले में फरार कांग्रेस पार्षद, चिंटू चौकसे बोले- अनवर कादरी को सरेंडर कर देना चाहिए

Delhi : अन्यायपूर्ण, अनुचित और असंगत, डोनाल्ड ट्रैप के टैरिफ बढ़ाने पर भारत क्या लेगा एक्शन

डोनाल्ड ट्रंप ने किस देश पर लगाया कितना टैरिफ, भारत पर सबसे ज्यादा

गजब की खूबसूरत हैं पुतिन की 'सीक्रेट बेटी', युद्ध का ‍करती है विरोध, पिता से करती हैं नफरत

संसद में गतिरोध बरकरार, सरकार का एसआईआर पर चर्चा से इनकार

अगला लेख