khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बिहार में दुल्‍हन को स्‍टेज पर मारी गोली, नकाब पहनकर आया था सिरफिरा, कैमरे में कैद हुई खौफनाक वारदात

Advertiesment
Bride shot at wedding ceremony
Bride shot at wedding ceremony : बिहार के बक्सर में शादी समारोह के दौरान हैरान करने वाला मामला सामने आया है। खबरों के अनुसार, स्‍टेज पर जयमाला की रस्म के दौरान एक सिरफिरे युवक ने दुल्हन को गोली मार दी। घटना के बाद शादी समारोह में अफरातफरी और चीख-पुकार मच गई। गोली लगते ही दुल्हन स्टेज पर गिर गई और आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। युवक दुल्‍हन का पुराना प्रेमी बताया जा रहा है, जो कि घटना के वक्‍त मुंह पर नकाब पहनकर आया था। दुल्हन की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो कि तेजी से वायरल हो रहा है।
 

दुल्‍हन का पुराना प्रेमी है आरोपी

बिहार के बक्सर में शादी समारोह के दौरान हैरान करने वाला मामला सामने आया है। खबरों के अनुसार, स्‍टेज पर जयमाला की रस्म के दौरान एक सिरफिरे युवक ने दुल्हन को गोली मार दी। घटना के बाद शादी समारोह में अफरातफरी और चीख-पुकार मच गई। गोली लगते ही दुल्हन स्टेज पर गिर गई और आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। युवक दुल्‍हन का पुराना प्रेमी बताया जा रहा है, जो कि घटना के वक्‍त मुंह पर नकाब पहनकर आया था।

एकतरफा प्रेम का शिकार बनी युवती

दुल्हन की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना बक्सर सहित पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गई है। एकतरफा प्रेम में सनकी युवक की गोली का शिकार बनने वाली युवती ने इस खौफनाक हादसे के बाद भी अपना हौसला कमजोर नहीं होने दिया। पेट में गोली लगने के बाद भी उसने गोली चलाने वाले युवक की पहचान अपने परिवार को साफ शब्दों में बता दी।

दुल्हन का पड़ोसी है आरोपी

वाराणसी में ऑपरेशन के जरिए आरती के पेट में फंसी गोली निकाल ली गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर छापेमारी शुरू कर दी गई है। आरोपी दुल्हन का पड़ोसी है। वह उससे एकतरफा प्यार करता था और पहले भी उसकी शादी रोकने की कई बार कोशिश कर चुका है।

घटना के बाद क्‍या बोला परिवार

इधर दुल्हन के घरवालों का कहना है कि उनकी बेटी का किसी से कोई प्रेम संबंध नहीं था। यदि पहले से ऐसा कुछ होता तो एक बार भी उसने शादी से इनकार तो किया होता। शादी तय होने के बाद से ही वह इसको लेकर काफी खुश थी और हंसी-खुशी शादी की तैयारियों में परिवार का सहयोग कर रही थी।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मध्य प्रदेश विधानसभा में गूंजा अडानी कोल माइंस का मुद्दा, कांग्रेस बोलीं, काटे जा रहे जंगल, मास्टर प्लान पर भी घिरी सरकार