भाइयों ने बहन की हत्या कर शव खेत में दफनाया, पुलिस ने बरामद किया शव

Webdunia
शनिवार, 12 दिसंबर 2020 (15:50 IST)
मैनपुरी (उत्‍तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में ऑनर किलिंग का संदिग्ध मामला सामने आया है जहां पर भाइयों ने ही बहन की हत्या कर शव खेत में दफना दिया था। पुलिस ने शव को बाहर निकाल दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को किशनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम फरंजी में एक खेत में दफन अर्जुन जाटव की पत्नी चांदनी कश्यप (24) का शव निकाला गया। पुलिस के मुताबिक मामले में आरोपी चांदनी के दोनों भाइयों और मां को हिरासत में ले लिया गया है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता की शादी से दोनों भाई नाराज थे जिसकी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस के मुताबिक प्रतापगढ़ जिले के थाना लालगंज के ग्राम टोडरपुर के अर्जुन जाटव (26) और चांदनी ने अपने माता-पिता की इच्छा के विरुद्ध 12 जून 2020 को एक मंदिर में प्रेम विवाह किया था।

उन्होंने बताया कि चांदनी मैनपुरी में किशनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरंजी गांव की रहने वाली थी, जबकि अर्जुन दिल्ली में एक फैक्ट्री में कार्यरत था, जहां कुछ वर्ष पहले चांदनी अपने रिश्तेदारों के साथ रहने गई थी और इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हो गया।

पुलिस ने बताया कि दोनों ने चांदनी के परिवार की इच्छा के खिलाफ 12 जून 2020 को प्रतापगढ़ के एक मंदिर में शादी कर ली और दिल्ली में रहने लगे। पुलिस ने बताया कि 17 नवंबर 2020 को चांदनी अपने भाई सुधीर और सुनील के फोन करने पर दिल्ली से अपने गांव आई, इस बीच अर्जुन ने कई बार फोन से चांदनी से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

उन्होंने बताया कि 23 नवंबर 2020 को अर्जुन अपनी मां और परिवार के सदस्यों के साथ गांव फरंजी पहुंचा और परिवार के सदस्यों से चांदनी के बारे में पूछताछ की, लेकिन उन्होंने बताया कि वह वापस दिल्ली चली गई है।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद अर्जुन ने चांदनी के भाइयों सुधीर और सुनील के खिलाफ दिल्ली के मयूर विहार पुलिस थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई जिसके आधार पर दिल्ली पुलिस ने गांव फरंजी पहुंचकर चांदनी के बारे में पूछताछ की।

उन्होंने बताया कि सुधीर और सुनील से कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला कि चांदनी की हत्या कर शव एक खेत में दफना दिया गया है। पुलिस ने गुरुवार को पीड़िता के भाइयों की निशानदेही पर खेत में खुदाई शुरू की, लेकिन आठ घंटे खुदाई करने के बाद भी शव का पता नहीं चला।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को सुखरानी (चांदनी की मां) द्वारा बताई गई जगह पर खुदाई की गई तो आठ फुट की गहराई में चांदनी का शव मिला। पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने शनिवार को बताया कि भाइयों सुधीर, सुनील और सुखरानी को हिरासत में ले लिया गया है और दिल्ली पुलिस ने मामले को अपहरण से हत्या में बदल दिया है।

उन्होंने कहा कि एक पूर्व नियोजित साजिश के तहत चांदनी को दिल्ली से बुलाया गया था और गोली मारकर उसकी हत्या की गई थी और शव खेत में दफना दिया गया था। उन्होंने बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा के अस्पताल में भारी लापरवाही, 6 मरीजों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

अगला लेख