येदियुरप्पा बने कर्नाटक के मुख्यमंत्री, शेयर बाजार में गिरावट

Webdunia
गुरुवार, 17 मई 2018 (11:37 IST)
मुंबई। भाजपा नेता बीएस येद्दियुरप्पा के कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का असर घरेलू शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में गुरुवार को सेंसेक्स बढ़त के साथ खुलने के बाद वापस लाल निशान पर आ गया।


बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुरुआती कारोबार में 122.13 अंक चढ़कर 35,510.01 अंक पर पहुंच गया। हालांकि जल्द ही सेंसेक्स 77.23 अंक यानी 0.22 प्रतिशत गिरकर 35,310.65 अंक पर आ गया। पिछले दो कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 168.83 अंक गिरा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में बढ़त के बाद गिर गया।

निफ्टी 21.35 अंक यानी 0.20 प्रतिशत गिरकर 10,719.75 अंक पर आ गया। अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने कल 229.06 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे जबकि विदेशी निवेशकों ने 699.22 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

एशियाई बाजारों में, जापान का निक्केई 0.44 प्रतिशत और हांगकांग का हेंग सेंग सूचकांक शुरुआती कारोबार में 0.01 प्रतिशत चढ़ा, जबकि शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.35 प्रतिशत गिरा। अमेरिका का डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज कल कारोबार की समाप्ति तक 0.25 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

तिब्बत को लेकर पंडित नेहरू की गलतियां और 1962 में चीन का भारत पर हमला

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

अगला लेख