बुद्धदेव भट्टाचार्य सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

Webdunia
बुधवार, 9 दिसंबर 2020 (23:48 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को सांस लेने में तकलीफ बढ़ने के बाद बुधवार को दोपहर में दक्षिण कोलकाता में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी तबीयत नाजुक बताई गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी देते कहा कि भट्टाचार्य (76) की कोविड-19 जांच गई जिसमें वे संक्रमित नहीं पाए गए। सूत्रों ने कहा कि भट्टाचार्य को निजी अस्पताल में गंभीर चिकित्सा कक्ष में वेंटिलेटर पर रखा गया है।
ALSO READ: पश्चिम बंगाल में भाजपाध्यक्ष जेपी नड्डा का 'गृह संपर्क अभियान' शुरू, TMC पर किए कड़े प्रहार
अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भट्टाचार्य की आरटी-पीसीआर जांच में पता चला है कि वे कोरोनावायरस से संक्रमित नहीं हैं और यह अच्छी खबर है। उनके मस्तिष्क के सीटी स्कैन में पुराने जख्मों के बारे में पता चला है। गंभीर चिकित्सा कक्ष (सीसीयू) में उनका इलाज चल रहा है।
 
उन्होंने कहा कि फिलहाल उन्हें नॉन-इनवेसिव वेंटिलेशन पर रखा गया है। उनके ऑक्सीजन लेने की सीमा को 95 प्रतिशत पर रखा गया है। उनकी तबीयत नाजुक है, लेकिन मौजूदा इलाज का अच्छा असर हो रहा है। माकपा के वरिष्ठ नेता भट्टाचार्य के स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए वरिष्ठ डॉक्टरों की 2 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।
ALSO READ: विजयवर्गीय का दावा, बंगाल पुलिस भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के बारे में बोल रही है सफेद झूठ
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अस्पताल पहुंचकर भट्टाचार्य का हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। अस्पताल से आने के बाद बनर्जी ने कहा कि हम उनके परिवार के साथ खड़े हैं। हम उनका बहुत सम्मान करते हैं। मैं उनका इलाज कर रहे सभी डॉक्टरों का आभार व्यक्त करती हूं। हमें किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहना होगा। मैं उनकी बेटी (सुचेतना भट्टाचार्य) की मानसिक स्थिति को समझ सकती हूं।
 
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भी अस्पताल पहुंचकर भट्टाचार्य के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। धनखड ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
 
माकपा की राज्य इकाई के सचिव सूर्यकांत मिश्रा ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। साल 2000 से 2011 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे भट्टाचार्य कुछ समय से श्वास संबंधी दिक्कतों तथा आयु संबंधी अन्य बीमारियों से जूझ रहे हैं। उन्होंने 2018 में माकपा की केंद्रीय समिति पोलित ब्यूरो के साथ-साथ राज्य सचिवालय से भी इस्तीफा दे दिया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मुर्शिदाबाद हिंसा में बांग्लादेशी संगठन का कनेक्शन, चौंकाने वाला खुलासा

Waqf law को लेकर बंगाल में बवाल के बीच CM ममता बनर्जी ने प्रदर्शनकारियों से क्या कहा

MP News: नशे में जैन संतों को पीटने का मामला गर्माया, विरोध में सिंगोली बंद, CM ने दिए कठोर कार्रवाई के आदेश

बंगाल में वक्फ पर बवाल, मुर्शिदाबाद के बाद 24 परगना में हिंसा, तोड़फोड़, गाड़ियों में लगाई आग

लश्कर-ए-लूट पर सर्जिकल स्ट्राइक है वक्फ संशोधन अधिनियम : मुख्तार अब्बास नकवी

सभी देखें

नवीनतम

Stock Market : 2 दिन की तेजी से निवेशक हुए मालामाल, 18.42 लाख करोड़ रुपए बढ़ी संपत्ति, किन कंपनियों के शेयरों में रही गिरावट

Gold Price : क्या अक्षय तृतीया पर 1 लाख के पार पहुंच जाएगा सोना, किन कारणों से बढ़ सकती हैं कीमतें

Retail inflation rate : आम आदमी को बड़ी राहत, मार्च में खुदरा महंगाई दर और घटी, 4 महीने के निचले स्तर पर आई

उत्तराखंड में UCC लागू करने पर CM पुष्कर धामी को किया गया सम्मानित

CM डॉ. मोहन यादव को दिया किया गया बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोशन ऑफ स्पोर्ट्स अवॉर्ड

अगला लेख