Gogamedi Case : राजस्थान में UP वाला एक्शन, गोगामेड़ी के शूटर के घर चला बुलडोजर

योगी की राह पर भजन लाल शर्मा

Webdunia
बुधवार, 3 जनवरी 2024 (19:45 IST)
  • भारी पुलिस बल था मौजूद
  • गोगामेड़ी की 2 शूटरों ने की थी हत्या
  • चंडीगढ़ से आरोपियों की गिरफ्तारी 
Gogamedi Case : जयपुर ग्रेटर नगर निगम के दस्ते ने गोगामेड़ी हत्याकांड में आरोपी शूटर रोहित सिंह राठौड़ द्वारा जयपुर में किए गए कथित अवैध निर्माण को गुरुवार को ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने अनुसार इस मौके पर भारी पुलिस बल वहां मौजूद रहा।
 
उल्लेखनीय है कि पांच दिसंबर को जयपुर के श्याम नगर इलाके में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
 
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) दिनेश एमएन ने बताया कि शूटर की पहचान रोहित सिंह राठौड़ निवासी जूसरी गांव थाना मकराना हाल जसवंत नगर जयपुर एवं नितिन फौजी निवासी थाना सदर महेंद्रगढ़ हरियाणा के रूप में की गई।
 
उन्होंने बताया कि इन दोनों आरोपियों को एसआईटी ने दिल्ली पुलिस के सहयोग से 10 दिसंबर को चंडीगढ़ से पकड़ा था।
 
दिनेश ने बताया कि राठौड़ द्वारा खातीपुरा इलाके में अवैध कब्जा की सूचना मिलने पर इस बारे में संबंधित नगर निगम को अवगत कराया गया।
 
उन्होंने बताया कि पुलिस दल की मौजूदगी में गुरुवार को ग्रेटर नगर निगम द्वारा खातीपुरा के सुंदर नगर में राठौड द्वारा किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

Tamil Nadu : पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि बढ़ाई, मनीलॉन्ड्रिंग केस में किया था गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

हरियाणा में 12 IAS अधिकारियों का तबादला, अनुराग रस्तोगी बने गृह सचिव

तेलंगाना में BRS को झटका, 6 MLC कांग्रेस में शामिल

Live : हाथरस में राहुल बोले, प्रशासन की गलती से हुआ हादसा

Weather Update : हिमाचल में भारी बारिश से 85 सड़कें बंद, इन राज्‍यों में जारी हुआ अलर्ट

अलीगढ़ पहुंचे राहुल गांधी, हाथरस हादसे के पीड़ितों से की मुलाकात

अगला लेख
More