औरंगाबाद में सड़क दुर्घटना में 5 की मौत, 8 घायल

Webdunia
सोमवार, 22 मई 2017 (12:33 IST)
औरंगाबाद। बिहार में औरंगाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह बारातियों से भरी बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई तथा 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि राष्ट्रीय उच्च पथ-2 पर कामाबिगहा गांव के निकट बारातियों से भरी बस और ट्रक के बीच हुई सीधी टक्कर में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा 8 अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। बारात औरंगाबाद शहर के शाहपुर मुहल्ला से जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के बंगरे गांव गई थी और लौटने के दौरान यह दुर्घटना हुई। मृतकों की तत्काल पहचान नहीं हो सकी है।
 
सूत्रों ने बताया कि घायलों में से 4 को गया के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल जबकि अन्य को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
 
इस बीच जिलाधिकारी कमल तनुज ने बताया कि मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

तिब्बत को लेकर पंडित नेहरू की गलतियां और 1962 में चीन का भारत पर हमला

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

अगला लेख