ASA ने किया भारत बंद का आह्वान, सरना धर्म को मान्यता देने की मांग

Webdunia
बुधवार, 27 दिसंबर 2023 (17:20 IST)
Call for symbolic Bharat Bandh regarding Sarna religion : जनजातीय संगठन आदिवासी सेंगेल अभियान (ASA) ने बुधवार को सरना धर्म को मान्यता देने की अपनी मांग के समर्थन में 30 दिसंबर को सांकेतिक भारत बंद का आह्वान किया। दावा किया जा रहा कि 1951 की जनगणना में सरना धर्म के लिए अलग संहिता थी लेकिन कांग्रेस ने इसे बाद में समाप्त कर दिया, वहीं भाजपा अब आदिवासियों को वनवासी और हिंदू बनाने की कोशिश कर रही है।
 
एएसए के अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने कहा कि सरना धर्म संहिता देश के 15 करोड़ आदिवासियों की पहचान है और इस आदिवासी समुदाय को धर्म की मान्यता नहीं देना ‘संवैधानिक अपराध के समान है’।
 
उन्होंने कहा कि समुदाय पर दूसरे धर्मों का पालन करने का दबाव बनाना उन्हें धर्म की दासता स्वीकार करने के लिए बाध्य करने की तरह है। मुर्मू ने कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी पर आदिवासियों को उनकी धार्मिक स्वतंत्रता से वंचित करने का आरोप लगाया।
 
उन्होंने दावा किया कि 1951 की जनगणना में सरना धर्म के लिए अलग संहिता थी लेकिन कांग्रेस ने इसे बाद में समाप्त कर दिया, वहीं भाजपा अब आदिवासियों को वनवासी और हिंदू बनाने की कोशिश कर रही है।
 
मुर्मू ने कहा कि एएसए आदिवासी समुदाय के हितों को सुरक्षित रखने के पक्ष में है। उन्होंने कहा, हम उस किसी भी पार्टी को वोट देंगे जो सरना धर्म को मान्यता देती है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को मिलेगा 'आयुष्मान योजना' का लाभ, मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला

Kolkata RG Kar college Case : CM ममता और हड़ताली डॉक्टर आमने-सामने, हड़ताल खत्म करने के लिए रखीं ये शर्तें

विनेश फोगाट ने किया बड़ा खुलासा, कहा पेरिस ओलंपिक में सरकार ने नहीं दिया था साथ

4 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर होने के बाद बेंगलुरु में पुलिस ने BJP कार्यालय और आसपास सुरक्षा बढ़ाई

GNSS के बाद बड़ा सवाल, क्या होगा आपकी कार पर लगे Fastag का

सभी देखें

नवीनतम

Sukanya Samriddhi Yojana में 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव, जान लें वरना पछताएंगे

Weather Update : UP समेत कई राज्‍यों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

राहुल गांधी ने जताया सीताराम येचुरी के निधन पर दुख, बोले- आइडिया ऑफ इंडिया के संरक्षक थे माकपा के महासचिव

लालू यादव की हुई एंजियोप्लास्टी, हृदय रोग से हैं पीड़ित

भारतीय मूल के इजराइली सैनिक की वाहन से किए गए हमले में मौत

अगला लेख