दिल्ली में बंगाल के राज्यपाल के काफिले से टकराई कार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 14 फ़रवरी 2024 (08:20 IST)
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस के काफिले के एक वाहन को पश्चिमी दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में मंगलवार को एक निजी कार ने टक्कर मार दी। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। मामले की जांच जारी है।
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के काफिले के वाहन को एक निजी कार ने टक्कर मार दी। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
 
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने कहा कि किसी को कोई नुकसान या चोट की सूचना नहीं है। संबंधित वाहन की पहचान कर ली गई है।
 
इस मामले में कोलकाता में राजभवन के एक अधिकारी ने बताया कि कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में दिल्ली पुलिस जांच कर रही है। राज्यपाल उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में चले गए हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

Tamil Nadu : पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि बढ़ाई, मनीलॉन्ड्रिंग केस में किया था गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

हिसार गोलीकांड: व्यापारियों का कानून-व्यवस्था पर सवाल, किया बंद का आह्वान

NEET Paper Leak: केन्द्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा, परीक्षा रद्द करना तर्कसंगत नहीं होगा

सुनक के नेतृत्व में ब्रिटेन के आम चुनाव में बड़ी संख्या में चुने गए भारतीय मूल के सांसद

Weather Update : हिमाचल में मूसलधार बारिश, 77 मार्गों को किया बंद, यलो अलर्ट जारी

भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के लिए त्रिपुरा में 5 रोहिंग्या गिरफ्तार

अगला लेख
More