मेरठ में 11 वर्षीय लड़की से कार सवार ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

Webdunia
शनिवार, 3 दिसंबर 2022 (23:52 IST)
मेरठ (उत्‍तर प्रदेश)। मेरठ जिले के गंगानगर थाना क्षेत्र में एक कार सवार द्वारा 11 वर्षीय नाबालिग किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। बच्ची की चिकित्सकीय जांच कराई गई है। मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 376 (दुष्कर्म) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

क्षेत्राधिकारी (सदर देहात) देवेश सिंह ने बताया कि गंगानगर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि शनिवार सुबह उसकी बेटी दूध लेने गई थी, तभी रास्ते में उसे कोई कार में जबरन बैठाकर ले गया और एक घंटे बाद उसे सड़क पर छोड़ गया। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया है।

सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज से घटना के संबंध में काफी जानकारी मिली हैं।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि बच्ची की चिकित्सकीय जांच कराई गई है। उन्होंने कहा कि कार में सवार आरोपी का जल्द ही पता कर लिया जाएगा। बच्ची की मां ने बताया कि सुबह 9 बजे उसे सूचना मिली कि उसकी बेटी एक डिवाइडर पर बदहवास हालत में पड़ी है।

उसने कहा, सूचना मिलते ही हम लोग मौके पर पहुंचे और वहां से बेटी को घर लाए। बेटी ने आपबीती बताई, जिसके बाद हमने प्राथमिकी दर्ज कराई।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

LAC पर बलों की तैनाती असामान्य, सुरक्षा की अनदेखी नही, चीन के साथ सीमा विवाद पर जयशंकर

राहुल गांधी की डिबेट की चुनौती को BJP ने स्वीकारा, इस नेता का दिया नाम

चुनाव में BJP का समर्थन करेंगे बाहुबली धनंजय सिंह, जौनपुर से BSP ने काट दिया था पत्नी का टिकट

Lok Sabha election 2024 : PM मोदी या राहुल गांधी, दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर, जानिए संपत्ति

PM मोदी के सामने चुनाव लड़ने के लिए देशभर से आ रहे हैं लोग, श्याम रंगीला को नहीं मिला नामांकन

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

महाराष्ट्र में PM मोदी बोले- बजट का 15% अल्पसंख्यकों पर खर्च करना चाहती थी कांग्रेस

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

अगला लेख