महाराष्ट्र के ठाणे में उफनते नाले में फंसी कार, 2 लोगों को बचाया गया

Webdunia
गुरुवार, 28 सितम्बर 2023 (12:13 IST)
Maharashtra News : महाराष्ट्र के ठाणे शहर में भारी बारिश के कारण उफान पर बह रहे एक नाले के किनारे एक गाड़ी फंस गई, जिसके बाद कार में सवार 2 लोगों को बचा लिया गया। दोनों को कोई चोट नहीं आई है। 2 घंटे बाद जब पानी का स्तर कम हो गया तो कार को बाहर निकाला गया।
 
एक स्थानीय अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच शहर में भारी बारिश हुई। इससे शहर के कई इलाकों में पानी भर गया और नाले उफान पर आ गए।
 
अधिकारी ने बताया कि बाल्कम अग्निशमन केंद्र के पीछे एक कार उफनते नाले में फंस गई। उन्होंने बताया कि पानी भरे होने के कारण वाहन चालक भ्रमित हो गया था। सूचना मिलने पर स्थानीय अग्निशमन केंद्र के कर्मचारी और आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के सदस्य मौके पर पहुंचे।
 
अधिकारी ने बताया कि उन्होंने कार चालक और उसमें बैठे एक अन्य व्यक्ति को बचा लिया। उन्होंने बताया कि दोनों को कोई चोट नहीं आई है। अधिकारी ने बताया कि दो घंटे बाद जब पानी का स्तर कम हो गया तो कार को बाहर निकाला गया। (File photo) 
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

जानिए कैसा होगा चिनाब ब्रिज से होकर जाने वाली कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का सफर, बुकिंग, किराया, रूट की पूरी जानकारी

राम मंदिर के प्रसाद के नाम पर अमेरिका में ठगी, लूटें 10.49 करोड़, चौंका देगी ये रिपोर्ट

बाल पोर्नोग्राफी के खिलाफ अभियान में 12 देशों में 20 लोग गिरफ्तार : इंटरपोल

तमिलनाडु तट पर मिली रहस्यमयी 'मनहूस मछली' क्या तबाही की है भविष्यवाणी, 2011 सुनामी के पहले भी आई थी नजर

बिहार की सभा में राहुल गांधी ने राज्य को बताया भारत की अपराध राजधानी

अगला लेख