किन्नरों ने सिग्नेचर ब्रिज पर की अश्लील हरकतें, वायरल हुआ वीडियो

Webdunia
गुरुवार, 15 नवंबर 2018 (07:37 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में नवनिर्मित सिग्नेचर ब्रिज पर किन्नरों के निर्वस्त्र होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसके बाद पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता का मामला दर्ज किया है।
 
पुलिस के एक आला अफसर ने कहा, सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता करने का मामला दर्ज किया गया है। मामले की तहकीकात की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सिग्नेचर ब्रिज पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। इससे पहले कुछ हलकों ने आरोप लगाया था कि पुल पर पुलिस की मौजूदगी पर्याप्त नहीं है।
 
घटना के कथित वीडियो में दिख रहा है कि किन्नर सिग्नेचर ब्रिज पर अपने कपड़े उतार रहे हैं और डांस कर रहे हैं। वहीं राहगीर उन्हें देख रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि पुलिस कथित घटना की सटीक तारीख का पता लगाने की कोशिश कर रही है। सिग्नेचर ब्रिज उद्घाटन के बाद से ही घूमने-फिरने की लोकप्रिय जगह बन गया है। (भाषा) 
चित्र सौजन्य : फाइल फोटो

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख