Hanuman Chalisa

फिर शुरू होगी सीबीएसई की 10वीं की बोर्ड परीक्षा!

Webdunia
शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2016 (14:52 IST)
नई दिल्ली। छात्रों पर दबाव कम करने के उद्देश्य से 6 साल पहले खत्म की गई सीबीएसई की 10वीं की बोर्ड परीक्षा को फिर से शुरू किए जाने की संभावना है। बोर्ड परीक्षा खत्म किए जाने से चिंता उत्पन्न हो रही थी कि इससे शिक्षा का स्तर गिर रहा है।
 
इस संबंध में अंतिम फैसला केंद्रीय शिक्षा सलाहकार बोर्ड की 25 अक्टूबर को होने वाली बैठक में किया जाएगा जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर करेंगे। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शिक्षाविदों तथा अभिभावक संगठनों से अभिवेदन मिले जिन्होंने कहा कि परीक्षा खत्म किए जाने तथा फेल नहीं करने की नीति की वजह से शिक्षा का स्तर प्रभावित हो रहा है। 
 
अधिकारी ने कहा कि इसके अतिरिक्त यह देखा जा रहा है कि छात्र सीधे 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने का दबाव झेल पाने में असफल हैं, जो उनका करियर तय करने में एक महत्वपूर्ण निर्णायक कारक है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई सर्वसम्मति नहीं बन पाई है कि प्रणाली को पुन: कब शुरू किया जाए, ऐसा माना जाता है कि इसे 2018 में किया जा सकता है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

अगला लेख