नहीं मान रहा पाक, रातभर सीमा पर चलींं गोलियां, जवान शहीद

Webdunia
गुरुवार, 27 अक्टूबर 2016 (09:55 IST)
जम्मू। जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे आरएस पुरा और अरनिया सेक्टरों में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन कर 15 से अधिक सीमा चौकियों और 29 बस्तियों पर मोर्टार बमों और स्वचालित हथियारों से की गई भारी गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया और छह अन्य लोग घायल हो गए।
 
 
 
 
 
बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'संघर्ष विराम उल्लंघन के दौरान गोलीबारी में हेड कांस्टेबल के सिर में चोटें आई थी। वह शहीद हो गया। जवान की पहचान बिहार में मोतिहारी जिले के निवासी जितेन्द्र कुमार के रूप में की गई है।'
 
जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अरनिया और आरएस पुरा से लगी 20 से अधिक बस्तियों पर पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलीबारी की और 15 से अधिक सीमा चौकियों को भी निशाना बनाया जिसका बीएसएफ के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जम्मू जिले के आरएस पुरा और अरनिया सेक्टरों में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा चौकियों और बस्तियों पर रात भर भारी गोलीबारी की गई और मोर्टार दागे गए, यह आज सुबह तक जारी था। आज सुबह हुई गोलीबारी में आर एस पुरा की खोपरा बस्ती पट्टी में छह नागरिक घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय पक्ष की ओर रात आठ बज कर 35 मिनट पर गोलीबारी की और मोर्टार दागने शुरू किए। जम्मू के उपायुक्त सिमरनदीप सिंह ने बताया कि कल रात अरनिया की ओर भारी मोर्टार दागे गए।
 
पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा दागे गए एक गोले की चपेट में आकर सीमा सुरक्षा बल का एक अधिकारी कल घायल हो गया था। जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे आरएस पुरा सेक्टर में यह गोला अधिकारी के नजदीक फट गया था।
 
बीते दो दिनों में आरएस पुरा सेक्टर में सीमा पार से की गयी गोलीबारी में 16 लोग घायल हुए हैं जिसमें अधिकांश महिलाएं हैं।
 
आरएस पुरा सेक्टर में कल बीएसएफ के सहायक सब इंस्पेक्टर ए के उपाध्याय के पास एक गोला फट गया था जिसके टुकड़े उनके सिर में लगे थे। आरएस पुरा और अरनिया में 25 अक्टूबर को गोले दागे जाने के कारण आठ नागरिक घायल हो गए थे। (भाषा) 
Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख