Hanuman Chalisa

पाकिस्तान ने उरी सेक्टर में फिर तोड़ा सीजफायर, एक व्यक्ति घायल

Webdunia
शुक्रवार, 1 मार्च 2019 (10:00 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उरी, पुंछ और राजौरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलियां चलाईं, जिससे शुक्रवार को एक व्यक्ति घायल हो गया।
 
 
अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने बारामूला जिले में उरी के कमलकोट इलाके में गुरुवार शाम भारतीय चौकियों और गांवों पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि रातभर रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।
 
 
अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तानी गोलीबारी का उचित जवाब दिया। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी को आतंकवादी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है और ऐसे समय में पाकिस्तानी सैनिकों ने यह संघर्ष विराम उल्लंघन किया है। पाकिस्तान में सक्रिय आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
 
 
दो दिन में पाकिस्तान ने 35 बार सीजफायर तोड़ा
पाकिस्तान भले ही शांति का राग अलाप रहा हो और भारत से बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने की मांग कर रहा हो, लेकिन कल भारतीय सेना ने पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया। पाकिस्तान की तरफ से लगातार सीमा पर सीजफायर उल्लंघन पर भी सेना ने कहा कि पाकिस्तान ने दो दिन में 35 बार सीजफायर उल्लंघन किया है। सेना ने कहा कि इस सीजफायर उल्लंघन उचित जवाब देने के लिए तैयार हैं। आतंकवाद पर भी भारतीय सेना ने पाकिस्तान को चेताया और कहा कि आतंकियों की ट्रैनिंग फैक्ट्री का खात्मा कर दिया जाएगा।
 
 
इसके साथ ही खबर है कि जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों से एनकाउंटर चल रहा है। सुरक्षाबलों ने दो से तीन आतंकियों को घेर लिया है जिसमें से दो को मार गिराया है। कुपवाड़ा के बाबूगुंड इलाके में गुरुवार रात 9 बजे के करीब सर्च ऑपरेशन चलाया गया जो पांच घंटे बाद रात करीब दो बजे एनकाउंटर में बदल गया।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार के प्रयासों का असर, 5 साल तक के बच्चों की मृत्यु दर में आई कमी

मुख्यमंत्री योगी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

1 लाख का इनामी बदमाश अहसान कपूरी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस मुठभेड़ में हुआ खत्म

महिलाओं से छेड़छाड़ की तो यमराज करेंगे इंतजार, CM योगी की दो टूक

निपुण भारत मिशन को मिलेगी नई गति, योगी सरकार जिला समन्वयकों को देगी विशेष ट्रेनिंग

अगला लेख