पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

Webdunia
रविवार, 11 जून 2017 (15:53 IST)
जम्मू। पाकिस्तान ने रविवार को फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू तथा रजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास भारी गोलीबारी की।
 
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने यहां बताया कि पाकिस्तानी सेना ने रविवार सुबह करीब 9.45 बजे नियंत्रण रेखा के पास राजौरी जिले के बिम्बेर गली सेक्टर में छोटो तथा स्वचालित हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। नियंत्रण रेखा पर तैनात सेना ने गोलीबारी का करारा जवाब दिया और 10.20 बजे गोलीबारी रूक गई।
 
प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के पास नौसेरा में मध्यरात्रि से 12 बजकर 40 मिनट तक छोटे और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की। यहां भी सेना की ओर से करारा जवाब दिया गया।
 
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तानी रेजर्स ने बिना उकसावे के रामगढ़ सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। भारतीय सेना की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

आदित्य ठाकरे को बड़ी राहत, दिशा सालियान मामले में मिली क्लीनचिट

LIVE: आदित्य ठाकरे को बड़ी राहत, दिशा सालियान मामले में क्लीनचिट

अमरनाथ यात्रा शुरू, बालटाल और नुनवान आधार शिविरों से पहला जत्था रवाना

ऑपरेशन सिंदूर के उद्देश्य पर अमेरिका में क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?

UP: हापुड़ में कैंटर ने मोटरसाइकल को मारी टक्कर, 4 बच्चों सहित 5 लोगों की मौत

अगला लेख