Hanuman Chalisa

सेलिना जेटली ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म, एक की मौत

Webdunia
रविवार, 1 अक्टूबर 2017 (16:01 IST)
मुंबई। अभिनेत्री सेलिना जेटली ने फिर 2 जुड़वां बेटों को जन्म दिया लेकिन उनकी इस खुशी में तब गम ने जगह बना ली, जब इस दुनिया में आने के कुछ ही देर बार उनके चौथे बेटे की मौत हो गई।
 
सेलिना 10 सितंबर को दुबारा मां बनी हैं। 35 वर्षीय अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर यह खबर दी। इसमें उन्होंने कहा कि वे और उनके पति बेटों के आने से बहुत खुश थे लेकिन यह खुशी अधूरी रह गई, क्योंकि हृदय संबंधी गंभीर स्थिति की वजह से शमशेर की मौत हो गई।
 
सेलिना ने फेसबुक पर लिखा कि ईश्वर ने हमें 2 खूबसूरत जुड़वां बेटों का उपहार दिया जिनका नाम है आर्थर जेटली हाग और शमशेर जेटली हाग। इनका जन्म 10 सितंबर 2017 को दुबई में हुआ। लेकिन जीवन हमारे सोचे अनुसार नहीं चलता। हमारे बेटे शमशेर की हृदय संबंधी गंभीर स्थिति के कारण मौत हो गई। वह इस दुनिया में अपनी यात्रा को आगे नहीं बढ़ा पाया। 
 
अभिनेत्री के लिए बीते 2 महीने परेशानीभरे रहे, क्योंकि लंबी बीमारी के बाद उनके पिता कर्नल विक्रम कुमार जेटली का भी निधन हो गया। सेलिना ने अपने पिता को याद करते हुए लिखा कि उनका बेटा शमशेर स्वर्ग में अपने नाना के साथ होगा। उन्होंने लिखा, 'प्रेम और सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद।' सेलिना के 2 जुड़वां बेटे विन्सटन और विराज 5 वर्ष के हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल के मुख्यमंत्री को सुवेन्दु को मारने की धमकी, कहा- सीमा पर ही दफना देंगे, वीडियो वायरल

Petrol Diesel Price : भारत के पास कितना है तेल और गैस का स्टॉक? पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिया जवाब, क्या बढ़ेंगी कीमतें, लॉकडाउन की अफवाहों पर क्या बोले

तमिलनाडु विधानसभा में फिर गूजा 'सनातन' विवाद, उदयनिधि स्टालिन के बयान पर मचा घमासान, CM विजय की चुप्पी को लेकर उठे सवाल

TVK की जीत की भविष्यवाणी करने वाले CM विजय के ज्योतिषी राधन पंडित वेट्रीवेल कौन हैं, जिन्हें बनाया गया मुख्यमंत्री का OSD?

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

सभी देखें

नवीनतम

तमिलनाडु के CM विजय फ्लोर टेस्ट में हुए पास, 144 विधायकों ने किया समर्थन

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

जानलेवा तरबूज! मुंबई के बाद अब छत्तीसगढ़ में 15 वर्षीय किशोर की मौत

LIVE: प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर घर पहुंचा

भोपााल में मुस्लिम युवक से मारपीट पर बवाल, भीड़ का पथराव, पुलिस ने छोड़े़ आंसू गैस के गोले

अगला लेख