बाइक में कम था पेट्रोल, केरल पुलिस ने काट दिया 250 रुपए का चालान

Webdunia
शुक्रवार, 29 जुलाई 2022 (08:47 IST)
यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर अकसर पुलिस चालानी कार्रवाई करती है लेकिन गाड़ी में पेट्रोल नहीं होने पर भी आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है। ऐसा ही कुछ केरल में हुआ। युवक को गाड़ी में पेट्रोल कम होने पर 250 रुपए का चालान भरना पड़ा। सोशल मीडिया पर चालान की फोटो जमकर वायरल हो रही है।
 
केरल में एक फोटोग्राफर बेसिल श्याम ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर दावा किया है कि केरल पुलिस ने गाड़ी में तेल नहीं होने की वजह से उसका चालान काट दिया। फोटोग्राफर ने 26 जुलाई को फेसबुक पर चालान की तस्वीर भी शेयर की है।
 
बेसिल श्याम का पुलिस ने 250 रुपए का चालान काटा और उन्होंने इसे तुरंत भर दिया। हालांकि, दफ्तर पहुंचने के बाद जब उन्होंने चालान देखा तो वो हैरान हो गए। चालान में लिखा था कि पर्याप्त ईंधन के बिना ड्राइविंग करने के लिए जुर्माना लगाया गया था।
 
हालांकि फोटोग्राफर ने दावा किया कि वह कम ईंधन में गाड़ी नहीं चला रहा था और उसकी मोटरसाइकिल का टैंक लगभग हमेशा भरा रहता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

LIVE: महाकुंभ में आस्था का सैलाब, 54 करोड़ से ज्यादा ने किया कुंभ स्नान

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

अगला लेख