महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में 14 अप्रैल तक होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Webdunia
सोमवार, 10 अप्रैल 2023 (16:08 IST)
औरंगाबाद। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा के अलग-अलग इलाकों में 14 अप्रैल तक तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है। परभणी स्थित एक विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वसंतराव नाइक कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने मराठवाड़ा के अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान लगाया है।विश्वविद्यालय के अनुसार, औरंगाबाद, जालना, बीड, उस्मानाबाद, परभणी, लातूर और नांदेड़ में बारिश हो सकती है।

वहीं एक अधिकारी ने बताया कि मराठवाड़ा में 7 और 8 अप्रैल को बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि इन 2 दिनों में हुई बारिश में 50 से अधिक जानवरों की भी मौत हुई है। संभागीय आयुक्त कार्यालय की प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार, लातूर जिले में 84 हेक्टेयर भूमि पर नुकसान की सूचना मिली थी।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कन्याकुमारी में PM मोदी के ध्यान कार्यक्रम पर कांग्रेस को आपत्ति, चुनाव आयोग में लगाई गुहार

PM मोदी की टिप्पणी पर कांग्रेस ने किया कटाक्ष, महात्मा गांधी को किसी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं

क्या दिल्ली में वाकई 52 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तापमान? IMD ने बताई सचाई

लोकसभा चुनाव लड़ रहे राजनीतिक दलों में 104% की भारी वृद्धि, ADR रिपोर्ट से हुआ खुलासा

कितने तापमान पर होती है गर्मी से मौत? ज्यादा गर्मी में क्यों खराब होते हैं अंग?

सपा नेता आजम खां को 10 साल की कैद, 14 लाख का जुर्माना

PM मोदी का दावा, 4 जून के बाद देश में बहुत बड़ा राजनीतिक भूचाल आएगा

75 दिन चले लोकसभा चुनाव प्रचार के 7 बड़े मुद्दे जो 7 चरणों में गूंजे

अग्निकुल ने रचा इतिहास, अग्निबाण का सफल परीक्षण

झुलसती, डूबती जिंदगियां, एशिया पर जलवायु परिवर्तन का सबसे अधिक कहर

अगला लेख