सीएम धामी के आश्वासन के बाद चार धाम पुजारियों का आंदोलन स्थगित

Webdunia
शनिवार, 11 सितम्बर 2021 (19:46 IST)
देहरादून। चार धाम मंदिरों के पुजारियों ने देवस्थानम बोर्ड को भंग करने के लिए अपने आंदोलन को शनिवार को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया। दरअसल, इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें आश्वस्त किया कि 30 अक्टूबर तक उनकी चिंताओं को दूर कर दिया जाएगा।

ALSO READ: महाकालेश्वर में भस्म आरती में शामिल हो सकेंगे भक्त, 17 माह से बंद थी आरती
 
पुजारियों ने बताया कि चार धाम के आठ पुजारियों को देवस्थानम बोर्ड मुद्दे पर गौर करने के लिए उच्च अधिकार प्राप्त समिति का हिस्सा बनने के लिए भी आमंत्रित किया गया है। उत्तराखंड के मंदिरों के पुजारी लंबे समय से बोर्ड को भंग करने की मांग कर रहे हैं क्योंकि इसे वे अपने अधिकारों में अतिक्रमण के तौर पर देखते हैं।
 
उल्लेखनीय है कि त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री रहने के दौरान गठित किए गए देवस्थानम बोर्ड को चार धाम सहित राज्य में 51 मंदिरों के कामकाज का प्रबंधन करने का अधिकार प्राप्त है। हालांकि, राज्य के शासन की बागडोर संभालने के शीघ्र बाद पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कुंभ के दौरान घोषणा की थी कि मंदिरों को बोर्ड के नियंत्रण से मुक्त किया जाएगा, लेकिन इसे क्रियान्वित करने से पहले ही उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ गया।

ALSO READ: धन और समृद्धि के लिए फेंगशुई के 3 सिक्के कमाल के हैं, जानिए 6 फायदे
 
गंगोत्री मंदिर समिति प्रमुख एवं चार धाम महापंचायत संयोजक सुरेश सेमवाल ने धामी से पुजारियों के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात के बाद कहा कि मुख्यमंत्री ने हमें आश्वस्त किया है कि हमारे अधिकार अक्षुण्ण रहेंगे। हमें देवस्थानम बोर्ड मुद्दे पर गौर कर रही उच्च अधिकार प्राप्त समिति में प्रतिनिधित्व मिलेगा और हमारी चिंताओं को दूर कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 30 अक्टूबर तक समाधान निकालने के उनके (धामी के) आश्वासन के बाद हमने तब तक के लिए अपना आंदोलन स्थगित करने का फैसला किया है।

ALSO READ: महंगाई की मार झेलने के लिए हो जाएं तैयार, LPG सिलेंडर के बाद अब बढ़ेंगे CNG-PNG के दाम!
 
धामी ने कहा कि सरकार मनोहर कांत ध्यानी के नेतृत्व वाली उच्च अधिकार प्राप्त समिति समिति द्वारा अपनी रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद राज्य के हित में कोई फैसला लेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि समिति पुजारियों की चिंताओं को सुनेगी और मुद्दे का समाधान पेश करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ध्यानीजी ने जीवनभर पुजारियों के बीच काम किया है। समिति गठित करने का एकमात्र उद्देश्य पुजारियों की चिंताओं को सुनना है।
 
धामी ने कहा कि चार धाम के लिए बुनियादी ढांचे का विकास करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा शुरू करना भी एक प्राथमिकता है। चार धाम महापंचायत सदस्य उमेश सती ने कहा कि पुजारी सरकार की कोशिशों के नतीजों के आधार पर अपनी भविष्य की रणनीति तय करेंगे। उन्होंने कहा कि युवा मुख्यमंत्री से हमें काफी उम्मीदें हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

मानसून सत्र में गूंजेंगे कौनसे मुद्दे, INDIA Alliance की बैठक में बना फुल प्लान, 24 पार्टियां शामिल, AAP ने क्यों बनाई दूरी

पंजाब में AAP को झटका, विधायक अनमोल गगन मान का इस्तीफा, राजनीति को भी कहा अलविदा

राहुल गांधी ने PM मोदी से मांगा ट्रंप के 5 जेट्स वाले दावे पर जवाब, BJP ने कहा- कांग्रेस नेता की मानसिकता एक देशद्रोही की

Air India Express का विमान वापस लौटा, हैदराबाद से जा रहा था थाईलैंड, 98 यात्री थे सवार

Chhangur Baba : धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

अगला लेख