Live : CM बनते ही चन्नी ने किया बड़ा ऐलान, पंजाब के किसानों के बिल होंगे माफ, कृषि कानूनों को वापस ले सरकार

Webdunia
सोमवार, 20 सितम्बर 2021 (13:10 IST)
पंजाब (Punjab) में कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। चन्नी पंजाब में मुख्यमंत्री बनने वाले दलित समुदाय के पहले व्यक्ति हैं। उनके अलावा सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओम प्रकाश सोनी ने भी शपथ ली जो राज्य के उप मुख्यमंत्री हो सकते हैं। उन्होंने भी शपथ ग्रहण की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोतसिंह सिद्धू ने राजभवन में पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को बधाई दी।

चन्नी दलित सिख (रामदसिया सिख) समुदाय से आते हैं और अमरिंदर सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री थे। वे रूपनगर जिले के चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वे इस क्षेत्र से साल 2007 में पहली बार विधायक बने और इसके बाद लगातार जीत दर्ज की। वे शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन के शासनकाल के दौरान साल 2015-16 में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी थे। राहुल गांधी शपथ ग्रहण समारोह में देर से पहुंचे।पंजाब के सियासी हलचल से जुड़ा हर बड़ा अपडेट-


01:16 PM, 20th Sep
प्रेस वार्ता में बोले चन्नी : शपथ लेने के बाद चन्नी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आज पार्टी ने मुझे सीएम बना दिया। चन्‍नी पूरी तरह से भावुक नजर आए। उन्‍होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब मेरे घर की छत भी नहीं थी। गरीबी में मेरी मां ने मुझे पाला है, ऐसे में जब मुझे पार्टी ने सेवा का मौका दिया है तो अब मैं गरीबों के हक में काम करुंगा। कांग्रेस पार्टी जो कहेगी, वही करूंगा। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी एक क्रांतिकारी नेता है। उन्‍होंने राहुल, सोनिया गांधी और पूरी कांग्रेस का शुक्रिया अदा किया। उन्‍होंने कहा कि एक गरीब को फर्श से अर्श तक पहुंचा दिया। अगर मुझ से कोई गलती हो गई हो तो मुझे माफ कर देना। एक आम आदमी को सीएम बना दिया कांग्रेस ने। चन्नी ने बड़ा ऐलान करते हुए किसानों के बिजली बिल माफ कर दिए। 

12:27 PM, 20th Sep

12:06 PM, 20th Sep
मायावती ने साधा निशाना : पंजाब में हुए बदलाव को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दलित मुख्यमंत्री बनाना कांग्रेस का चुनावी हथकंडा। उन्होंने कहा कि दलितों को कांग्रेस पर भरोसा नहीं। दलित कांग्रेस से सावधान रहें। 

11:32 AM, 20th Sep
कैप्टन अमरिंदर सिंह शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे। खबरों के मुताबिक मुख्यमंत्री चन्नी कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलने जा सकते हैं।
ALSO READ: पंजाब कांग्रेस में बवाल जारी, रावत के बयान से नाराज हुए सुनील जाखड़


11:31 AM, 20th Sep
पंजाब के नए मुख्यमंत्री के तौर पर चरणजीत सिंह चन्नी ने शपथ ले ली है। इसके ठीक बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी अब राजभवन पहुंच गए हैं। चन्नी के अलावा सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी शपथ ली। इसके अलावा ओपी सोनी ने भी शपथ ली।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख