Hanuman Chalisa

दाऊद, इकबाल कास्कर और अनीस इब्राहिम के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल

Webdunia
शनिवार, 30 जून 2018 (14:21 IST)
ठाणे। जबरन वसूली के एक मामले में पुलिस ने भगोड़े डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके भाई इकबाल कास्कर और अनीस इब्राहीम के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किया है। पिछले वर्ष एक बिल्डर ने इस बाबत शिकायत दर्ज करवाई थी। 
 
ठाणे पुलिस के जबरन वसूली निरोध प्रकोष्ठ (एईसी) के एक वरिष्ठ निरीक्षक ने बताया, 'गुरुवार को जिला अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया।'
 
पिछले वर्ष अक्टूबर में पुलिस ने बिल्डर की शिकायत पर इकबाल कास्कर और दाऊद के गिरोह के सदस्यों के खिलाफ जबरन वसूली का मामला दर्ज किया था। 
 
बिल्डर ने शिकायत में कहा था कि गोराई इलाके में 38 एकड़ की जमीन के सौदे को लेकर कास्कर ने उसे धमकी दी और तीन करोड़ रुपए जबरन वसूले। 
 
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान इस मामले में दाऊद और अनीस की भूमिका भी सामने आई। जिसके बाद उन दोनों को भी मामले में वांछित दिखाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हजारों पन्नों के आरोप पत्र में आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य हैं। 
 
ठाणे पुलिस के एईसी ने इकबाल कास्कर और उसके दो साथियों को पिछले वर्ष सितंबर में जबरन वसूली के अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया था। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

उत्‍तर प्रदेश में 1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

CM योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान, निवेशकों का बढ़ा भरोसा

जम्मू कश्मीर के राजौरी में 10 हजार फुट की ऊंचाई पर आतंकियों से 8वें दिन भी मुठभेड़ जारी

राजस्थान में रेतीला बवंडर, 5 जिलों में छाया अंधेरा, पाकिस्‍तान ने बदल डाला भारत का मौसम

शादी से पहले दूल्हे ने काटा प्रायवेट पार्ट, परिवार में हड़कंप, युवक की हालत गंभीर, आखिर क्यों उठाया यह कदम?

अगला लेख