Kuno National Park : दक्षिण अफ्रीका से लाए चीतों को कूनो में पहली बार परोसा भोजन

Webdunia
सोमवार, 20 फ़रवरी 2023 (16:00 IST)
श्योपुर (मध्य प्रदेश)। दक्षिण अफ्रीका से 2 दिन पहले लाए गए 12 चीतों को रविवार को मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में पहली बार भोजन परोसा गया था, जिसे उन्होंने बड़े चाव से खाया। 7 नर और 5 मादा सहित इन 12 चीतों को रविवार शाम करीब 5 बजकर 50 मिनट पर 65 से 70 किलोग्राम भैंस का मांस दिया गया।

यह जानकारी एक अधिकारी ने दी है। कूनो राष्ट्रीय उद्यान के डिवीजनल वन अधिकारी पीके वर्मा ने बताया कि 7 नर और 5 मादा सहित इन 12 चीतों को रविवार शाम करीब 5 बजकर 50 मिनट पर 65 से 70 किलोग्राम भैंस का मांस दिया गया। उन्होंने कहा कि इन सभी को विशेष बाड़ों में एक महीने के लिए पृथकवास में रखा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि भारत आने से पहले उन्हें 15 फरवरी को सुबह छह बजे दक्षिण अफ्रीका के रूइबर्ग और फिंडा रिजर्व में उनके बाड़ों में अंतिम बार भोजन दिया गया था। माना जाता है कि चीते रोजाना भोजन नहीं करते। वे तीन दिन में एक बार खाना खाते हैं।

भारत में पिछले सात दशक से विलुप्त चीतों को पुन: बसाने की योजना के तहत भारतीय वायुसेना के विमान से दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों को शनिवार को मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले कूनो राष्ट्रीय उद्यान में लाकर 10 बाड़ों में छोड़ा गया है।

इससे पहले नामीबिया से लाकर 8 चीतों को पिछले साल 17 सितंबर को इस उद्यान में छोड़ा गया था। इसके साथ ही इस उद्यान में अब कुल 20 चीते हो गए हैं।Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन जीता तो कौन होगा PM, अरविंद केजरीवाल ने दिया जवाब

Jammu-Kashmir : जम्मू में प्रचंड गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 5 से 15 घंटों की बिजली कटौती निकाल रही है जान

अनचाही कॉल्स रोकने के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान

Swati Maliwal case : स्वाति मालीवाल मामले पर पहली बार अरविंद केजरीवाल का बयान, जानिए क्या बोले

मांएं क्‍यों कर रहीं हत्‍याएं, अब नागपुर में मां ने की 3 साल की बेटी की हत्‍या, शव सड़क पर लेकर घूमती रही

गोवा हवाई अड्डे पर गिरी आकाशीय बिजली, 6 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित

यौन संचारित संक्रमण मामलों में इजाफा, WHO ने जताई चिंता

Heat wave : बाड़मेर में पारा 48 डिग्री सेल्सियस, क्या है राजस्थान के अन्य शहरों का हाल?

प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किलें बढ़ीं, रद्द हो सकता है राजनयिक पासपोर्ट

Ganga Snan in Haridwar: बुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा स्नान और हर-हर गंगे की गूंज

अगला लेख