Hanuman Chalisa

राम विचार नेताम बने छत्तीसगढ़ के प्रोटेम स्पीकर

Webdunia
रविवार, 17 दिसंबर 2023 (11:57 IST)
Chhatisgarh news in hindi : वरिष्‍ठ भाजपा नेता और विधायक राम विचार नेताम ने रविवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के ‘प्रोटेम स्पीकर’ पद की शपथ ली। नेताम को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में शपथ दिलाई।
 
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
 
‘प्रोटेम स्पीकर’ विधानसभा का अस्थायी अध्यक्ष होता है जिसे नियमित स्पीकर (विधानसभा अध्यक्ष) की अनुपस्थिति में सदन की कार्यवाही संचालित करने के लिए सीमित समय के लिए नियुक्त किया जाता है।
 
नेताम (61) ने हाल के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अजय तिर्की को 29,663 मतों के अंतर से हराकर रामानुजगंज सीट से जीत हासिल की है। 6 बार विधायक रहे नेताम 2016 में राज्यसभा सदस्य भी चुने गए थे। वह पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की सरकार में दो बार मंत्री भी रहे हैं। छत्तीसगढ़ की छठवीं विधानसभा का पहला सत्र 19 दिसंबर से शुरू होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- CM योगी के नेतृत्व में बदली UP की पहचान

दिल्‍ली के साकेत में बड़ा हादसा, 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबने की आशंका

उत्‍तर प्रदेश में 1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

CM योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान, निवेशकों का बढ़ा भरोसा

अगला लेख