Hanuman Chalisa

छत्तीसगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नक्सली

Webdunia
रविवार, 4 जून 2017 (14:19 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले के एक जंगल में रविवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया।
 
बीजापुर के पुलिस अधीक्षक केएल ध्रुव ने रविवार को बताया कि सुराखेड़ा के पास जंगल में मुठभेड़ रविवार सुबह हुई। उन्होंने कहा कि विशेष जानकारी के आधार पर जिला पुलिस के एक दल ने रायपुर से करीब 450 किलोमीटर दूर भैरमगढ़ के जंगल में तलाशी अभियान शुरू किया था।
 
एसपी ने कहा कि जब सुरक्षा बल सुराखेड़ा के पास एक जंगल का घेराव कर रहे थे तो नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई, हालांकि नक्सली जल्द ही घने जंगलों में निकल गए। बाद में पुलिस को तलाशी के दौरान एक नक्सली का शव मिला, जो वर्दी पहने हुए था।
 
ध्रुव ने कहा कि उन्हें मौके से एक लोडिंग बंदूक, एक देसी 303 पिस्तौल, कुछ डिटोनेटर और एक टिफिन बम मिला है। मारे गए नक्सली की पहचान रतन उज्जी उर्फ हेमला रतन के तौर पर की गई है, जो माओवादियों के छोटे दल का सदस्य है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रतन ने प्रतिबंधित माकपा (माओवादी) में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

अगला लेख