Hanuman Chalisa

छत्तीसगढ़ में हाथी बना जानलेवा, 2 लोगों को कुचलकर मार डाला

Webdunia
रविवार, 11 अगस्त 2019 (14:47 IST)
कोरबा (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में अलग-अलग घटनाओं में हाथी ने 2 लोगों को रौंद डाला जिससे उनकी मौत हो गई। मरने वालों में 1 महिला भी शामिल है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
 
संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मवेशियों के साथ प्रतापपुर के जंगल में गए सोमनाथ कोडकू (45) का शुक्रवार को हाथी से सामना हुआ था। कोडकू प्रतापपुर के ही रहने वाले थे। यह स्थान कोरबा से करीब 200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
 
उन्होंने बताया कि हाथी ने पहले कोडकू को सूंड में लपेटकर जमीन पर पटक दिया और फिर उन्हें पैरों से कुचलकर मार डाला। कोडकू जब घर नहीं लौटे तब कुछ स्थानीय लोगों ने वन विभाग से संपर्क किया जिन्होंने तलाश अभियान चलाया। सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह जंगल में उनका शव मिला।
 
शनिवार को सरहरी गांव के पास के वनक्षेत्र में मशरूम इकट्ठा करने के दौरान कुछ ग्रामीणों पर उसी हाथी ने हमला किया। डीएफओ ने बताया कि समूह के बाकी लोग किसी तरह भागने में सफल रहे लेकिन रुक्मिणी चेरवा (50) उसकी चपेट में आ गईं और हाथी ने उन्हें भी कुचलकर मार डाला।
 
उन्होंने बताया कि मृतकों के आश्रितों को तत्काल 25,000 रुपए की राहत राशि दी गई है और जल्द ही मुआवजे की शेष राशि भी दे दी जाएगी। उत्तरी छत्तीसगढ़ के सरगुजा, सूरजपुर, कोरबा, रायगढ़, जसपुर, बलरामपुर और कोरिया जिलों के घने जंगलों में मानव-हाथी के संघर्ष की घटनाएं सामने आती रहती हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ मेट्रो फेज-1बी को कैबिनेट मंजूरी, चारबाग से वसंतकुंज तक बढ़ेगा ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर

UP Cabinet Decision: पशु चिकित्सा छात्रों का इंटर्नशिप भत्ता 4 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपए

मीरजापुर में खुलेगी सरदार पटेल एपेक्स यूनिवर्सिटी, स्थापना को योगी सरकार की मंजूरी

UP पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फैसला, OBC आरक्षण पर बनेगा समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग, योगी कैबिनेट में 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर

जनता दर्शन में CM योगी का बड़ा संदेश, बोले- जनसेवा, सुरक्षा और सुशासन ही सरकार का संकल्प

अगला लेख