छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी का निधन

Webdunia
रविवार, 16 अक्टूबर 2022 (10:09 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 58 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्र हैं।
 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक विधानसभा उपाध्यक्ष धमतरी में सर्किट हाउस में ठहरे थे। इसी दौरान आज तड़के अचानक उनको दिल का दौरा पड़ा। मंडावी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा, छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष, वरिष्ठ आदिवासी नेता, भानुप्रतापपुर विधायक मनोज सिंह मंडावी जी के आकस्मिक निधन का समाचार हम सब के लिए बेहद दुखद है। ईश्वर उनके परिवारजनों को यह आघात सहने की शक्ति दे। दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति:
 
छत्तीसगढ़ में आदिवासी बहुल बस्तर क्षेत्र के प्रभावशाली नेता एवं भानुप्रतापपुर के कांग्रेस विधायक मंडावी दिसंबर-2019 में सर्वसम्मति से राज्य विधानसभा के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। मंडावी नवंबर-2000 में अलग छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद तत्कालीन अजीत जोगी सरकार में मंत्री रहे थे।
Edited by : Nrapendra Gupta (एजेंसियां)
चित्र सौजन्य : मनोज मंडावी फेसबुक अकाउंट

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

कोर्ट ने दी Union Carbide कचरे के निपटान के परीक्षण की मंजूरी, 3 चरणों में पिथमपुर में ऐसे जलेगा ये जहर

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से रूद्राक्ष महोत्सव, 7-8 लाख श्रद्धालुओं के लिए लिए विशेष व्यवस्था

Weather Update : इन राज्यों में हो सकती है हल्की बारिश, कहां गिरेगी बर्फ?

नई दिल्ली स्टेशन पर क्यों मची भगदड़? RPF ने रिपोर्ट में किया खुलासा

अगला लेख