मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रथम गजा घंटाकर्ण महोत्सव-2025 का शुभारंभ

Webdunia
मंगलवार, 27 मई 2025 (18:20 IST)
Gaja Ghantakarna Festival 2025: उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी गढ़वाल में आयोजित प्रथम गजा घंटाकर्ण महोत्सव-2025 का शुभारंभ किया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारी लोक परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और आस्था का उत्सव है, जिसका संरक्षण और संवर्धन हमारा साझा उत्तरदायित्व है।
 
मुख्‍यमंत्री धामी ने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य रखा है और इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए विकसित उत्तराखंड का निर्माण भी बहुत जरूरी है, जिसमें सरकार के साथ ही समाज के सभी वर्गों के लोगों की सहभागिता जरूरी है।
<

टिहरी गढ़वाल में आयोजित प्रथम गजा घंटाकर्ण महोत्सव-2025 का शुभारंभ कर देवतुल्य जनता को संबोधित किया। यह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारी लोक परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और आस्था का उत्सव है जिसका संरक्षण और संवर्धन हमारा साझा उत्तरदायित्व है। pic.twitter.com/VuoA2757mL

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) May 27, 2025 >
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम से पूर्व महोत्सव परिसर स्थित घंटाकर्ण मंदिर में दर्शन कर समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की भी प्रार्थना की। साथ ही राज्य आंदोलनकारी शहीद बेलमती चौहान जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
 
शिक्षा व्यवस्था : एक अन्य पोस्ट में धामी ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा राज्य के छात्रों के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, साथ ही मेधावी छात्रों को भारत भ्रमण पर भेजा जा रहा है। शिक्षा स्तर को बेहतर बनाने के लिए हमने राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकें अनिवार्य की हैं, हम प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख