Hanuman Chalisa

दिल्‍ली में कौन होगा डिप्‍टी स्‍पीकर का उम्‍मीदवार, CM रेखा गुप्ता कल रखेंगी प्रस्‍ताव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 26 फ़रवरी 2025 (17:36 IST)
Delhi Assembly Deputy Speaker Candidate : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए 27 फरवरी को भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट के नाम का प्रस्ताव रखेंगी। इस पद के लिए मैदान में कोई और उम्मीदवार नहीं है। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई कार्य सूची के अनुसार, बिष्ट को इस पद पर निर्वाचित करने के लिए 2 अलग-अलग प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। बिष्ट 6 बार के विधायक हैं और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सदस्य हैं। इस बार पार्टी ने उन्हें मुस्तफाबाद सीट से उतारा और उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के आदिल अहमद खान को 17 हजार से अधिक वोट से हराया था।
ALSO READ: महिलाओं को 2500 की योजना पर सियासी घमासान, आतिशी का सीएम रेखा गुप्ता को पत्र
पहला प्रस्ताव मुख्यमंत्री गुप्ता द्वारा पेश किया जाएगा और पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा इसका समर्थन करेंगे, जबकि दूसरा प्रस्ताव विधायक अनिल कुमार शर्मा द्वारा प्रस्तावित किया जाएगा और गजेंद्र सिंह यादव इसका समर्थन करेंगे। बिष्ट 6 बार के विधायक हैं और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सदस्य हैं। इस बार पार्टी ने उन्हें मुस्तफाबाद सीट से उतारा और उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के आदिल अहमद खान को 17 हजार से अधिक वोट से हराया था।
ALSO READ: राहुल गांधी के बयान पर मायावती का पलटवार, बोलीं- BJP की 'बी' टीम बनकर कांग्रेस ने लड़ा दिल्‍ली चुनाव
इससे पहले, उन्होंने कई बार दिल्ली विधानसभा में करावल नगर का प्रतिनिधित्व किया। वह इस सीट से पहली बार 1998 में जीते थे और 2015 तक इस सीट से विधायक रहे। बिष्ट 2020 में फिर से करावल नगर सीट से जीते। उपाध्यक्ष के चुनाव के अलावा, सत्र के तीसरे दिन अंतर्गत 280 के तहत चर्चा भी होगी, जिसके तहत सदस्य अध्यक्ष की अनुमति से मामले उठा सकेंगे।
ALSO READ: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता का आरोप, खजाना खाली छोड़कर गई AAP सरकार
इसके अलावा विधानसभा में दिल्ली में शराब के विनियमन और आपूर्ति पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट पर चर्चा जारी रहेगी, जिसे मुख्यमंत्री गुप्ता ने 25 फरवरी को सदन के समक्ष रखा था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold ने लगाई ऊंची छलांग, 2 हफ्ते के हाईलेवल पर दाम, चांदी में भी आई तेजी, बैंक ऑफ अमेरिका का बड़ा बयान

SIR में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कौनसा फॉर्म भरें और उसके साथ कौनसे दस्तावेज लगेंगे

Delhi blasts के बीच नूंह से वकील गिरफ्तार, ISI को देता था खूफियां जानकारियां

Aadhaar अपडेट के नए नियम लागू, UIDAI ने जारी की 2025 की नई गाइडलाइंस, बदले डॉक्टूमेंट्‍स के नियम

दिल्ली ब्लास्ट : NIA ने गिरफ्तार किया एक और आतंकी, क्या है उसका अल फलाह यूनिवर्सिटी से कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

देहरादून में विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन 28 से 30 नवंबर तक

VIT मेंं क्यों भड़का छात्रों का विद्रोह?, अब सरकार ने लिया बड़ा एक्शन

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में दरार और बढ़ी, फडणवीस का एकनाथ शिंदे पर पलटवार

पंजाब में AAP नेता दलजीत राजू के घर फायरिंग

दिल्ली के प्रदूषण से CJI सूर्यकांत की बिगड़ी तबीयत, कई इलाकों में AQI 400 पार

अगला लेख