मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू बोले- हिमाचल ने 50 साल में इतनी भारी बारिश नहीं देखी

Webdunia
सोमवार, 10 जुलाई 2023 (23:39 IST)
Himachal Pradesh Weather News : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को कहा कि राज्य ने बीते 50 वर्ष में इतनी भारी वर्षा नहीं देखी और इस मानसून के मौसम में राज्य को अब तक करीब 3000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

उन्होंने कहा कि बीते दो दिन में बारिश के कारण हुए हादसों में 17 लोगों की मौत हो गई। वहीं लाहौल एवं स्पीति में चंद्रताल तथा पागल एवं तेलगी नाले के बीच फंसे 400 पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बचाने के प्रयास जारी हैं।
 
मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कांग्रेस एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संपर्क में हैं तथा स्थिति को लेकर चिंतित हैं। सुक्खू ने कहा कि बद्दी, कुल्लू तथा ऊना में पुल टूट गए हैं और कुल्लू में लारगी विद्युत परियोजना जलमग्न हो गई है।
 
एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि मुख्यमंत्री ने रविवार को देर शाम सभी उपायुक्तों से बात की और नुकसान के संबंध में स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित लोगों को तत्काल राहत प्रदान करने लिए आवश्यक निर्देश दिए।
 
बयान के अनुसार, पूरी रात जागकर मुख्यमंत्री ने फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए चलाए गए अभियान पर नजर रखी। सुक्खू ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और पुलिस ने मनाली के पॉटेटो मैदान और मंडी के नागवयिन गांव से फंसे हुए 29 लोगों को निकाला।
 
मुख्यमंत्री ने लाहौल और स्पीति जिला प्रशासन को चंद्रताल झील के पास फंसे पर्यटकों को पर्याप्त भोजन, दवाएं और अन्य आवश्यक सामान उपलब्ध कराने के लिए तैयार रहने को कहा है। साथ ही उन्हें यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि बचाव अभियान समय पर चलाया जा सके। उन्होंने कहा, मैं सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि अनावश्यक यात्रा नहीं करें और जलधाराओं एवं नदियों के पास नहीं जाएं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लालू यादव पर उनके साले का बड़ा आरोप, अपहरण के बाद CM आवास में होता था सेटलमेंट

क्या दिल्ली में होंगे 2 डिप्टी CM, खत्म हुआ सस्पेंस, BJP की ओर से आया बड़ा अपडेट

gold rate : क्या ऐसे ही बढ़ते रहेंगे सोने के दाम, कीमत कब तक 1 लाख तक पहुंचने के आसार, आखिर क्यों आ रही है तेजी

Instagram और WhatsApp यूजर्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी

वक्फ बिल पर JPC रिपोर्ट संसद में पेश, पर्सनल लॉ बोर्ड की चेतावनी- पारित हुआ तो आंदोलन, क्या बोले विपक्षी नेता

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: उत्‍तराखंड और जम्‍मू कश्‍मीर में बर्फबारी जारी, तापमान में आएगी गिरावट

दोस्त ट्रंप ने मोदी के साथ की बड़ी डील, भारत को मिलेंगे F 35 लड़ाकू विमान

LIVE: डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के बाद भारत रवाना हुए पीएम मोदी

ट्रंप ने पीएम मोदी को सुनाई खुशखबर, जल्द होगा तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण

टैरिफ पर क्या है डोनाल्ड ट्रंप की नीति, भारत के लिए कब लागू होगा स्पेशल टैरिफ

अगला लेख