छंटनी से उद्धव चिंतित, कहा- पटरी पर लौट रहा है व्यवसाय

Webdunia
सोमवार, 6 जुलाई 2020 (19:55 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कई उद्योगों द्वारा कर्मचारियों की छंटनी पर चिंता जताते हुए कहा कि जब सरकार राज्य में व्यावसायिक गतिविधियों को फिर शुरू करने की अनुमति दे रही है, तो ऐसा करना ठीक नहीं है।

ठाकरे ने सोमवार को राज्य सरकार के ‘महाजॉब्स पोर्टल’ की शुरुआत के मौके पर यह बात कही। इस पोर्टल का मकसद राज्य के मूल निवासियों को नौकरी के अवसर उपलब्ध कराना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के व्यावसायिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने की अनुमति के बाद प्रवासी मजदूर धीरे-धीरे महाराष्ट्र वापस आने लगे हैं, जो लॉकडाउन के कारण अपने राज्यों में चले गए थे।

उन्होंने कहा, आज हमारे पास नौकरियां उपलब्ध हैं, लेकिन मजदूर नहीं हैं। हालांकि यह तथ्यात्मक स्थिति है, मैंने कल एक अजीब परिदृश्य पर गौर किया। कई उद्योगों ने श्रमिकों के वेतन में कमी शुरू कर दी है या उन्हें बर्खास्त कर रहे हैं।

ठाकरे ने कहा, राज्य के श्रमिक या प्रवासी मजदूर, जो अपने राज्यों में नहीं लौटे हैं, और कार्यस्थल पर जा रहे हैं, उन्हें बर्खास्त कर दिया गया। यह सही नहीं है।
उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर उद्योगपतियों के साथ चर्चा करने की आवश्यकता है क्योंकि राज्य सरकार उन कठिनाइयों को हल करने की कोशिश कर रही है, जिनका वे सामना कर रहे हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

स्वाति मालीवाल से बदसलूकी केस में FIR, कहा- मेरे साथ जो हुआ, बहुत बुरा था

आंध्र हिंसा मामला : केंद्रीय बलों की 25 कंपनियां रहेंगी तैनात, चुनाव आयोग ने गृह मंत्रालय को दिए निर्देश

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

इंदौर नगर निगम की वर्दी पर क्यों मचा है बवाल? U टर्न की तैयारी में निगम

Lok Sabha Elections : कश्मीरी विस्थापितों की कम वोटिंग से BJP निराश, अब बारामुल्ला और अनंतनाग पर जोर

अगला लेख