24 घंटे डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, हेल्थ बुलेटिन हुआ जारी

Webdunia
सोमवार, 15 फ़रवरी 2021 (11:39 IST)
अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की सभी रिपोर्ट सामान्य आई हैं, लेकिन 24 घंटे तक उन्हें अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा। सोमवार को अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

रूपाणी (64) रविवार को वड़ोदरा के निजामपुरा इलाके में आगामी निकाय चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित करते समय मंच पर बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद ले जाया गया और वहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रूपाणी 'यूएन मेहता अस्पताल' में भर्ती हैं। अस्पताल के डॉ. आरके पटेल ने कहा कि रूपाणी थकान और पानी की कमी की वजह से बेहोश हो गए। हमने उनकी सभी जांच की और सभी रिपोर्ट सामान्य हैं। राज्य के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने बताया कि रूपाणी की तबीयत ठीक है, लेकिन फिर भी 24 घंटे तक उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को फोन पर रूपाणी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। बयान के अनुसार, मोदी ने रूपाणी से नियमित जांच कराने और आराम करने को कहा।

रूपाणी जिस रैली में बेहोश हुए, वह वड़ोदरा में रविवार को उनकी तीसरी राजनीतिक रैली थी। वड़ोदरा सहित 6 नगर निगमों के चुनाव 21 फरवरी को होंगे, जबकि नगर पालिकाओं, जिला और तालुका पंचायतों के चुनाव 28 फरवरी को होंगे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-Pakistan War : पाकिस्तान पर काल बनकर बरसीं ये स्वदेशी मिसाइलें, आतंक के आका को सदियों तक रहेगा भारतीय हमले का सदमा

डोनाल्ड ट्रंप ने दिया संकेत, भारत ने की अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क घटाने की पेशकश

भारत और PAK के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे Donald Trump, बोले- मैंने मदद की

कर्नल सोफिया कुरैशी के बाद अब विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित बयान, जानिए रामगोपाल यादव ने क्या कहा

Donald Trump ने Apple के CEO से कहा- भारत में बंद करें iPhone बनाना, सबसे ज्यादा टैरिफ वाला देश, बेचना मुश्किल

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

पाकिस्तान का झूठ बेनकाब, सैटेलाइट तस्वीरों ने उड़ाईं ना'पाक झूठ की धज्जियां

विवादित टिप्पणी को लेकर मप्र के उपमुख्यमंत्री ने दी सफाई, कहा- बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया

दिल्ली में 5 नाबालिग समेत 13 बांग्लादेशी गिरफ्तार, 2 साल पहले एजेंट के जरिए घुसे थे भारत में

अगला लेख