Hanuman Chalisa

पर्व-त्योहार को लेकर CM योगी ने की उच्चस्तरीय बैठक, बोले- हर्षोल्लास के साथ मनाएं, अधिकारियों को दिए दिशानिर्देश

Webdunia
शनिवार, 20 सितम्बर 2025 (16:24 IST)
  • CM योगी ने कहा- मिशन शक्ति अभियान में अच्छा कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाए
  • मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि उपद्रवियों/अराजक तत्वों, शोहदों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाए
  • सोशल मीडिया पर चौकसी बढ़ाएगी पुलिस, हर जिले में होगी निगरानी, फेक न्यूज़ फैलाई तो कार्रवाई तय
Chief Minister Yogi Adityanath News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगामी पर्व और त्योहारों को लोग हर्ष-उल्लास के साथ मनाएं। लोगों की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को उच्चस्तरीय बैठक में आगामी पर्व-त्योहारों के सुचारु आयोजन, स्वच्छता, बेहतर कानून व्यवस्था आदि महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में शासन-प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, अपर पुलिस महानिदेशक (ज़ोन), समस्त पुलिस आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक, आदि वरिष्ठ अधिकारियों की सहभागिता रही। बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव गणों से त्योहारों के दृष्टिगत उनकी विभागीय तैयारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

मिशन शक्ति 5.0 के लिए मुख्यमंत्री ने दिए दिशानिर्दश
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का मिशन शक्ति कार्यक्रम नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को व्यक्त करता है। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन आगामी 22 सितंबर से प्रदेशव्यापी मिशन शक्ति 5.0 की शुरुआत होगी। चरणबद्ध रूप से यह अभियान एक माह तक चलेगा।

इसके लिए सभी संबंधित विभाग तैयारियां सुनिश्चित करें। लोगों को जागरूक करने के लिए 21 सितंबर सायंकाल को महिला पुलिसकार्मिकों द्वारा हर जनपद में एक बाइक रैली निकाली जाए। 22 सितंबर से सार्वजनिक स्थलों, बालिका विद्यालयों इत्यादि जगहों पर एंटी रोमियो स्क्वॉड द्वारा शोहदों को चिन्हित करते हुए प्रभावी कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला बीट अधिकारी ग्राम पंचायतों में लोगों को महिला सुरक्षा के संबंध में जागरूक करें तथा शासन की योजनाओं की जानकारी भी दें। पिंक बूथ सक्रिय रहें। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत अच्छा कार्य करने वाली महिलाओं को चिन्हित कर उन्हें प्रदेश व जनपद स्तर पर सम्मानित किया जाए। प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी हर कॉमन मैन को सुरक्षा देने की है।
ALSO READ: टेक्नोलॉजी रोजगार छीनती नहीं, बल्कि नए अवसर पैदा करती है : योगी आदित्यनाथ
बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि बेहतर कानून-व्यवस्था, सतत संवाद और सभी वर्गों से मिल रहे सहयोग का ही परिणाम है कि हाल के वर्षों में प्रदेश में सभी पर्व-त्योहार शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो रहे हैं।

बीते पर्व-त्योहार पर प्रदेश में सुखद माहौल रहा। इसी तरह आगामी पर्व त्योहारों- पितृ विसर्जन, शारदीय नवरात्रि, विजयादशमी, गांधी जयंती, लाल बहादुर शास्त्री जयंती, अग्रेसन जयंती, महर्षि वाल्मीकि जयंती, दीपोत्सव, दीपावली और काशी की देव दीपावली और छठ महापर्व जैसे विशेष त्योहारों में बेहतर टीमवर्क और जनसहयोग का यह क्रम सतत जारी रखा जाए।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि शांति, सुरक्षा और सुशासन के दृष्टिगत यह समय संवेदनशील है। पिछले अनुभवों से सीख लें। पर्व-त्योहारों के इस समय में पुलिस और प्रशासन सहित पूरी टीम यूपी को 24×7 अलर्ट रहना होगा। सभी पर्व शांति और सौहार्द के बीच सम्पन्न हों, इसके लिए स्थानीय जरूरतों को देखते हुए सभी जरूरी प्रयास किए जाएं।
ALSO READ: प्रदेश की समृद्ध परंपरा, हुनर और उत्पादों को वैश्विक मंच प्रदान करेगा यूपीआईटीएस 2025 : योगी आदित्यनाथ
पिछले एक माह की गतिविधियों की समीक्षा करें और चिन्हित उपद्रवियों/अराजक तत्वों को पाबंद करें। माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के साथ पूरी कठोरता बरती जाए। प्रदेश में किसी भी प्रकार का उपद्रव स्वीकार नहीं किया जा सकता। अराजक तत्वों/उपद्रवियों को उनकी भाषा में ही जवाब दिया जाए।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारीगण सोशल मीडिया पर चौकसी बढ़ाएं। फेक अकाउंट बनाकर माहौल खराब करने वाली अफवाह/फेक न्यूज़ प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। सोशल व डिजिटल मीडिया के माध्यम से घटनाओं के सही तथ्य समय पर लोगों के सामने लाए जाएं।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि शरारती तत्व दूसरे संप्रदाय के लोगों को अनावश्यक उत्तेजित करने की कुत्सित कोशिश कर सकते हैं, ऐसे मामलों पर नजर रखें। हर नगर की जरूरत के अनुसार ट्रैफिक प्लान तैयार करें। छोटी सी घटना लापरवाही के कारण बड़े विवाद का रूप ले सकती है।
ALSO READ: यूपी बना ‘फियरलेस बिजनेस’ का नया केंद्र : योगी आदित्यनाथ
ऐसे में अतिरिक्त सतर्कता आवश्यक है। त्वरित कार्यवाही और संवाद-संपर्क अप्रिय घटनाओं को संभालने में सहायक होती है। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना पर बिना विलंब किए, जिलाधिकारी/पुलिस कप्तान जैसे वरिष्ठ अधिकारी खुद मौके पर पहुंचें। संवेदनशील प्रकरणों में वरिष्ठ अधिकारी लीड करें।
 
पर्व एवं त्योहारों के दौरान पूरे प्रदेश में स्वच्छ्ता का माहौल हो, इसके लिए नगर विकास और पंचायती राज विभाग द्वारा विशेष प्रयास किए जाएं। लोगों की आस्था का यथोचित सम्मान करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि मंदिरों में साफ-सफाई व पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाए।

साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विद्युत की आपूर्ति रोस्टर के अनुरूप निर्बाध रूप से हो। विभिन्न विभागों से संबंधित संड़कों की मरम्मत व नवीनीकरण निश्चित समय सीमा के अंदर पूरी कर ली जाए। जिससे त्योहारों में लोगों को परेशानी न हो।
ALSO READ: कर्ता के प्रति कृतज्ञता का भाव सनातन का पहला संस्कार : योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं, ट्रॉमा सेवाएं अनवरत रूप से चलती रहनी चाहिए। चिकित्सालयों में दवाओं की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में रहे तथा स्नेक वेनम व रैबीज इंजेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित रहे। अतिवृष्टि के कारण बाढ़ से प्रभावित जनपदों में राहत किट व सूखा खाद्य पदार्थ हर जरूरतमंद को प्राप्त हो। जनहानि पर पीड़ित परिवार को 24 घंटे के अंदर मुआवजा दिया जाए।

निचले इलाकों में बाढ़ से जिनके घर गिरे हैं उनको ऊंचे स्थानों पर आवासीय पट्टे दिए जाएं, आवश्यकतानुसार लोगों के लिए आवासीय कॉलोनी की व्यवस्था की जाए और यह आवास परिवार की महिला मुखिया के नाम किए जाएं। निराश्रित गो आश्रय स्थलों की व्यवस्थाएं बेहतर की जाएं। कृषि विभाग सुनिश्चित करे कि किसानों को समय से खाद्य व उर्वरक की उपलब्धता हो
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विभागों में आईजीआरएस, संपूर्ण समाधान दिवस और सीएम हेल्पलाइन अथवा प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मंत्रीगणों के स्तर से प्राप्त आम जनता की शिकायतों, आवेदनों के समयबद्ध और संतुष्टिपरक समाधान सुनिश्चित किया जाए। अधिकारीगण घटनाओं की दैनिक समीक्षा करें।
ALSO READ: आमजन से व्यवहार ठीक रखें जनसेवक, दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं : योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री ने कहा कि 'विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश 2047' अभियान के अंतर्गत प्रदेश सरकार द्वारा 300 से अधिक विद्वतजनों को जनपदों में लोगों से संवाद के लिए भेजा गया। इसी प्रकार हर जनपद में पांच से दस विद्वतजनों को चिन्हित कर 'विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश 2047' के संबंध में सुझावों के लिए कार्य किया जाए।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Medical Store : बिना फार्मासिस्ट मेडिकल चलाया तो 3 साल की जेल और 2 लाख का जुर्माना, जानिए क्या है नया आदेश

very shocked : 3 दिन बाद जूता कांड पर CJI बीआर गवई ने तोड़ी चुप्पी, बोले मेरे लिए भुला दिया गया अध्याय

प्रोपेगंडा मेडिसिन माफियाओं ने बढ़ाया मरीज का मर्ज, कमजोर कानून ने ड्रग माफियाओं को किया मजबूत

हरियाणा-IPS सुसाइड, CM से बोलीं IAS पत्नी- ये मर्डर, सुसाइड नोट में नाम होने के बाद भी FIR दर्ज नहीं

Transfer Gmail to Zoho Mail: Gmail छोड़ अमित शाह ने अपनाया Zoho Mail, जानिए स्विच करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

PM मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को लगाया फोन, गाजा पीस प्लान को लेकर दी बधाई, ट्रेड डील पर भी हुई बात

11 अक्टूबर को लॉन्च होगी ‘पीएम धन-धान्य योजना, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया किसानों का कैसे होगा फायदा

MP को मुंबई के इंटररेक्टिव सेशन में मिले 74,300 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव, CM डॉ. यादव बोले- प्रगति के क्षेत्र में महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश जोड़ीदार राज्य

मेरठ की छात्रा परी बनी एक दिन की डिप्टी एसपी, बेटियों के आत्मविश्वास की नई मिसाल

अयोध्या में घर में फटा सिलेंडर, 3 बच्चों सहित 5 की मौत

अगला लेख