मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे अयोध्‍या, रामलला और हनुमानगढ़ी में किया दर्शन-पूजन

Webdunia
शनिवार, 2 दिसंबर 2023 (19:37 IST)
Chief Minister Yogi Adityanath reached Ayodhya : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अयोध्या पहुंचे और श्री रामलला के दर्शन-पूजन कर देश और प्रदेशवासियों के कल्याण व सुख-समृद्धि की कामना की।
 
एक बयान में इसकी जानकारी दी गई है। बयान में कहा गया है कि रामकथा पार्क हेलीपैड से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे, वहां पहुंचकर उन्होंने हनुमान जी की आरती उतारी और दर्शन-पूजन किया तथा उसके बाद श्री रामलला के दर्शन-पूजन कर देश और प्रदेशवासियों के कल्याण व सुख-समृद्धि की कामना की।
 
बयान के मुताबिक, रामलला के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति का हाल जाना, यहां श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को मंदिर निर्माण से जुड़ी जानकारी दी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन राम मंदिर का निरीक्षण भी किया।
 
मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह और अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल ने भी रामलला एवं हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

कैसे रेंगने वाले शहर में बदला बेंगलुरु

LIVE: संसद में आज भी ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा, पीएम मोदी देंगे जवाब

हिमाचल के मंडी में बादल फटने से तबाही, 2 की मौत, घरों में घुसा मलबा

कहां गायब हुआ 4,000 टन कोयला, मेघालय के मंत्री का चौंकाने वाला जवाब

देश को ऑपरेशन तंदूर चाहिए था, सिंदूर नहीं, लोकसभा में सपा सांसद राजभर का बयान

अगला लेख